इग्नू ने पुन: बढ़ाई दाखिला अवधि, 11 फरवरी तक मौका
सिरसा। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। जनवरी सत्र में दाखिला लेने के लिए अंतिम तिथि 31 जनवरी थी, जिसे बढ़ाकर अब 11 फरवरी कर दी गई है। ये जानकारी नेशनल कॉलेज स्थित इग्नू स्टडी सेंटर के समन्वयक एचके लाल ने दी।
उन्होंने बताया कि जनवरी 2019 सत्र के लिए विभिन्न यूजी, पीजी कोर्स व डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्स के लिए इग्नू में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थी 11 फरवरी तक ऑन लाइन एवं कुछ कोर्स में ऑफ लाइन प्रवेश ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस सत्र से सेंटर में वूमेन एंड जेंडर स्टडी में एमए कोर्स शुरू किया गया है।