फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरसों की सरकारी खरीद न होने पर किसानों ने किया नेशनल हाइवे जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
सरसों की सरकारी खरीद न होने से गुस्साए सिरसा जिले के कुछ गांवों के किसानों ने सोमवार को नेशनल हाइवे डबवाली रोड पर ट्रैक्टर ट्राली खड़ी कर यातायात जाम दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने करीब आधे घंटे तक जाम लगाया। जाम के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। जाम की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को समझाकर जाम खुलवाया।
प्रदर्शनकारी किसान गांव साहुवाला प्रथम के सरपंच जगदेव सिंह, रामसिंह, कुलदीप, रामस्वरूप, मलकीत सिंह, जीत सिंह, राजेंद्र सहारण, ओमवीर आदि ने बताया कि सरसों की सरकारी खरीद अनाजमंडी की दुकान नंबर 13 पर की जा रही हैै लेकिन अब वहां पर वाहन नहीं ले जाए जा सकते। ऐेसे में हैफेड के अधिकारियों से अन्य स्थान पर सरसों खरीद करने की मांग की गई थी।
विज्ञापन

इस पर अधिकारियाें ने हैफेड गोदाम में खरीद की बात कहकर सभी को 16 अप्रैल का वक्त दिया गया था। उन्होंने बताया कि सरसों खरीद से संबंधित सभी कागजात दस दिन पहले ही एजेंसी को सौंप दिए गए थे। उन्होंने बताया कि पन्नीवाला मोटा, साहुवाला प्रथम, जोधुपुरिया, भरोखां आदि गांव के किसान सुबह तीन बजे से सरसों बेचने के लिए आए हुए थे। उन्होेंने बताया कि पौन 11 बजे तक कोई अधिकारी और तोला तक नहीं आया जिससे खरीद शुरू नहीं हुई है।
किसानों ने बताया कि इस बारे में अधिकारियों से बात की गई तो कोई संतोषजनक जवाव नहीं मिला। इसके बाद नेशनल हाइवे पर रजवाहे पर सड़क पर ट्रैक्टर ट्राली खड़ी करके यातायात जाम कर दिया और सरकार व हैफेड के खिलाफ नारेबाजी की। उधर जाम की सूचना लगते ही दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। जाम की सूचना मिलते ही थाना शहर प्रभारी मौके पर पहुंचे और आश्वासन दिया कि वे अधिकारियों से मिलकर समस्या का समाधान करवाएंगे। इस आश्वासन के बाद किसानों ने यातायात बहाल कर दिया।
विज्ञापन

जगदेव सिंह ने बताया की उन्हें पुलिस की तरफ से आश्वासन दिया गया है, अगर कोई सुनवाई नहीं हुई तो दुबारा फिर जाम लगा देंगे। वहीं मौके पर पहुंचे ट्रैफिक एस एच ओ जयभगवान ने बताया कि उन्हें किसानों द्वारा डबवाली रोड पर जाम लगाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद वे टीम सहित मौके पर गए और किसानों को समझा बुझाकर जाम खुलवा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें