फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय व्हील चेयर क्रिकेट टीम में तीन खिलाड़ी सिरसा से

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा। बांग्लादेश में होने वाले व्हीलचेयर क्रिकेट एशिया कप के लिए 15 भारतीय खिलाड़ियों का चयन कर लिया गया है जिसमें तीन खिलाड़ी हरियाणा के जिला सिरसा से हैं।
विज्ञापन

इनमें जगरूप संधु पनिहारी, सुखवंत सिंह डिंग रोड और रमेश कंबोज खारियां शामिल हैं। अपनी अथक मेहनत से ही उनका चयन भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेट टीम में हुआ है। भारत की यह 15 सदस्यीय टीम बांग्लादेश के ढाका में आगामी तीन से 10 मई तक होने वाली व्हीलचेयर क्रिकेट एशिया कप चैंपियनशिप में भाग लेगी। हरियाणा एसोसिएशन के प्रधान हरप्रीत शर्मा भारतीय टीम के साथ बांग्लादेश जाएंगे। हरियाणा टीम के बॉलिंग कोच राजेंद्र मंडल ने कहा कि उनकी टीम प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से भरी है और उनका प्रदर्शन अतुलनीय रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें