फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता दलीप कौर का हुआ अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रानियां (सिरसा)।
नामधारी समुदाय के सतगुरु दलीप सिंह और सतगुरु उदय सिंह की माता दलीप कौर का वीरवार को जीवननगर में अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें देश विदेश से आई साध संगत ने अंतिम दर्शन किए और नमन किया। उनकी बेटियों ने अर्थी को कंधा दिया और समुदाय की महिला ने उन्हें अमृत छका कर नामधारी समुदाय के सतगुरु दलीप सिंह ने नई प्रथा का शुभारंभ किया। दलीप कौर का दो दिन पहले बीमारी के चलते निधन हो गया था।
बेबे दलीप कौर का अंतिम संस्कार वीरवार को दोपहर दो बजे गांव जीवन नगर के गुरुद्वारा में उनकी बेटियों ने किया। बेटियों के कंधा देने और समुदाय की महिला द्वारा उन्हें अमृत छकाकर नामधारी समुदाय के सतगुरु दलीप सिंह जी ने नई प्रथा का शुभारंभ किया। उन्होंने साबित कर दिखाया है कि बेटियां भी बेटों से कम नहीं है। बेबे दलीप कौर की पार्थिव देह को मुखाअग्नि देने से पहले नामधारी रीति रिवाज के अनुसार सतगुरु के चरणों में अरदास की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

माता दलीप कौर के अंतिम संस्कार में निर्मल संत डॉ. स्वामी रमेश्वरनंद, बाबा कौर सिंह धर्मकोट, संत बाबा ब्रह्मदास, दिल्ली के दादा लक्ष्मण चेला रामजी, दिल्ली झूलेलाल से ठाकुर शेखर सुरेश, विश्व परिषद मंदिर दिल्ली से सुरेंद्र साजर, डॉ. सुशील कुमार गुप्ता मेंबर राज्य सभा दिल्ली, डॉ. दिनेश कुमार अग्रवाल सभा रानियां, जगदीश चोपड़ा, आरएसएस के डॉ. सुरेंद्र मल्होत्रा, गोबिंद कांडा, बाबा बंता सिंह बहादर, नंदलाल ग्रोवर डेरा जगमाल वाली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें