फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड व धुंध से जन जीवन प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
नए साल के पहले दिन से जिले में पढ़ रही कड़ाके की ठंड और धुंध से जन जीवन प्रभावित हो रहा है। शनिवार सुबह पड़ी गहरी धुंध के कारण थोड़ी दूर से भी दिखाई नहीं दे रहा था, जिससे वाहन चालकों को भारी मुश्किल झेलनी पड़ी।
तड़के करीब ढाई बजे सिरसा से चंडीगढ़ जाने वाली दो बसें मोरीवाला के पास लावारिस से टकरा गईं। भाग्यवश हादसा ज्यादा बड़ा नहीं था, जिससे बस में सवार यात्रियाें को चोटें नहीं आईं। हादसे में बस का अगला हिस्सा थोड़ा क्षतिग्रस्त हो गया। चंडीगढ़ जाने वाली एक बस धुंध के कारण केवल कैथल गई और वहां से ही वापस लौट आई। इसके अलावा सभी बसें अपने निर्धारित स्थान पर पहुंची लेकिन धुंध के कारण पहुंचने में देरी हुई। सुबह लगभग 11 बजे सूर्य देवता के दर्शन हुए। धुंध और ठंड के कारण तापमान में काफी गिरावट आई है। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शनिवार को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा ठंड के कारण बाजारों से रौनक लगभग गायब ही नजर आ रही है। आम दिनों की तुलना में दस प्रतिशत ग्राहक भी बाजारों में नहीं आ रहे हैं। इस समय बाजार में वे ही लोग खरीददारी करने आ रहे हैं, जिनको अधिक जरूरत है या फिर शादी आदि की खरीददारी करनी है। डॉक्टरों का कहना है कि एक दम बढ़ी सर्दी से बचाव करें क्योंकि यह सर्दी बुजुर्गों और बच्चों के लिए घातक हो सकती है। वह वाहन चलाते समय मुंह व छाती को गर्म कपड़े से ढक कर रखें। अभिभावक ज्यादा देर तक बच्चों को बाहर न रहने दें। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. जीएस सोमानी का कहना है कि बच्चे सदी के असर में जल्दी आ जाते हैं इसलिए उनकी देखभाल बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान एक्सप्रेस सात घंटा लेट
अधिक धुंध के कारण बठिंडा से दिल्ली जाने वाली किसान एक्सप्रेस सात घंटे लेट सिरसा से दिल्ली रवाना हुई। रेवाड़ी से बठिंडा जाने वाली ट्रेन दो घंटे, धूरी जाने वाली ट्रेन डेढ़ घंटा व फाजिल्का वाली ट्रेन दो घंटे व गंगानगर से रेवाड़ी जाने वाली देरी से सिरसा पहुंची। ट्रेन देरी से आने के चलते दिनभर यात्री इंतजार करते रहे। धंधु घनी होने के कारण ट्रेनें तो देरी चल रही है, लेकिन किसी भी ट्रैप को रेलवे द्वारा रद्द नहीं किया गया है। तड़के साढे़ तीन बजे सिरसा से दिल्ली जाने वाली हरियाणा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय पर रवाना हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें