फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवकों ने वृद्धा से झपटी सोने की बालियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

डबवाली।
नगर में शुक्रवार दोपहर वार्ड 11 में पार्षद लवली मेहता वाली गली के समीप बाइक सवार दो अज्ञात युवक एक वृद्धा के कानों से सोने की बालियां झपट ले गए। वृद्धा के शोर मचाने पर के युवकों ने उक्त बाइक सवारों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहे। घटना की सूचना थाना शहर पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मौके का मुआयना किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 11 की आदर्श नगर निवासी 83 वर्षीय वृद्धा इंद्रा देवी पत्नी संत लाल शुक्रवार दोपहर को अपने बैंक खाते की कॉपी का पता करने के लिए सब्जी मंडी के समीप स्थित स्टेट बैंक में जा रही थी। रास्ते में कोई रिक्शा न मिलने के कारण वह पैदल ही कॉलोनी रोड की ओर चल पड़ी। जैसे ही वह पूर्व पार्षद लवली मेहता की गली के समीप पहुंची। इसी दौरान पीछे से दो बाइक सवार युवक आए उन्होंने झपटा मारकर वृद्धा के कानों की बालियां झपट लीं। इस पर वृद्धा ने शोर मचा दिया। वहां से गुजर रहे कुछ युवकों ने बाइक सवारों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह मौके से भागने में सफल रहे। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और शहर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन

------------------------
बाइक सवार युवकों ने वृद्धा के कानों से झपटी बालियां



फोटो:30एसआईआरपी21: डबवाली में अपने कानों को दिखाती वृद्धा इंद्रा देवी।
------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें