फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एन्हांसमेंट नहीं भरेंगे हुडा सेक्टर वासी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा। सिरसा के हुडा सेक्टरों में आने वाली एन्हांसमेंट को देखते हुए 20 सेक्टर पार्ट 3 और 19 सेक्टर के प्लाट धारकों ने शुक्रवार रात यह फैसला लिया की अन्य शहरों की भांति ही हुडा सेक्टर निवासी हुडा ऑफिस के सामने हर रोज दोपहर दो से पांच बजे तक धरना देकर सरकार के सामने एन्हांसमेंट के प्रति अपना रोष प्रकट करेंगे।
इस अवसर पर इस मुहिम को आगे लेकर जाने के लिए सभी लोगों ने एक स्वर में अपनी एसोसिएशन का साथ देने का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर राजपाल, कृष्ण झोरड़, मालाराम इत्यादि उपस्थित थे जिनके नेतृत्व में लोगों ने विश्वास जाहिर किया और कहा की हालात चाहे कैसे भी हो वह लोग एन्हांसमेंट नहीं भरेंगे और हर तरह से इसका विरोध करेंगे और यदि फिर भी सरकार ने उनकी समस्या को हल नहीं किया तो वह किसी भी प्रकार के फैसले लेने के लिए तैयार हैं। इस अवसर पर दोनों सेक्टरों के लगभग 50 लोग सम्मिलित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि हुडा सेक्टरों में हरियाणा के विभिन्न शहरों में 4000 से 6000 प्रति गज के हिसाब से एन्हांसमेंट के पत्र आ चुके हैं और जल्द ही इसी प्रकार की एन्हांसमेंट सिरसा के सेक्टर 20 पार्ट 3 और 19 सेक्टर में भी आने की संभावना है, जिसके बाद लोगों को मकान बनाने के बावजूद लाखों रुपये अतिरिक्त रूप से भरने होंगे। इस बात का विरोध हुडावासी काफी लंबे समय से कर रहे हैं किंतु अब वह आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए एकत्रित होकर अपने समूह में यह फैसले ले रहे हैं। यह भी माना जा रहा है कि सरकार की ओर से कुछ कदम उठाने की संभावना है जिसके माध्यम से एन्हांसमेंट पर हो सकता है कि रोकथाम हो जाए किंतु लोगों का कहना है कि जब तक है एन्हांसमेंट से उन्हें पूर्ण मुक्ति नहीं मिल जाती वह अपना संघर्ष जारी रखेंगे, क्योंकि वह बड़ी मुश्किल से प्लाट लेकर और बैंकों से लोन लेकर उस पर मकान बना चुके हैं और अब उनके पास कोई चारा नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें