फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई अनाज मंडी की जगह चयन पर उठे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
सीएम घोषणा में शुमार नई अनाज मंडी, सब्जी और लक्कड़ मंडी की बरनाला रोड पर बाईपास के पास फाइनल की गई जगह पर सवाल उठने लगे हैं। इस जगह पर मंडी स्थापित करने की योजना का का विरोध करतेे हुए शुक्रवार को अनेक ग्रामीणों ने उपायुक्त से मुलाकात की और सीएम के नाम ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व में देखी गई चतरगढ़पट्टी से नेजाडेला की तरफ जाने वाले मार्ग पर स्थित जगह पर नई अनाज मंडी बनवाने की मांग की।
डीसी से मिलने पहुंचे किसान गुरदीप चंद, अंग्रेज सिंह, दयाल चंद, जसवंत सिंह, करनैल सिंह, सुरेंद्र, अरविंद, अमरसिंह सोहनलाल आदि ने बताया कि सीएम की घोषणा के अनुसार हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड ने पूर्व में तीन चार जगहों का मुआयना किया था। पूर्व में बोर्ड की तरफ से चतरगढ़पट्टी से नेजाडेला की तरफ जाने वाले मार्ग के पास स्थित 150 एकड़ जगह को उपयुक्त बताया गया था, लेकिन उन्हें जानकारी मिली है कि अब बोर्ड द्वारा बरनाला रोड पर हिसार-डबवाली बाइपास के पास 150 एकड़ जगह पर अनाज मंडी, सब्जी मंडी तथा लक्कड़ मंडी बनाने के लिए फाइनल किया है, जिसे सीएम ने भी स्वीकृति दे दी है और बोर्ड ने जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर ली है। उन्होंने बताया कि जो जगह हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड की ओर से फाइनल की गई है, उसके ऊपर से हाई वोल्टेज की पावर लाइन निकलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भविष्य में यदि यहां पर अनाज मंडी, सब्जी मंडी व लक्कड़ मंडी बनाई गई तो बारिश के दिनों में या तेज हवा चलने पर स्पार्किंग के कारण यहां फसलों या लकड़ियों में आग लगने अथवा करंट आने की पूरी संभावना होगी, जिससे जान व माल दोनों का नुकसान हो सकता है। इससे बचने के लिए सरकार को पावर लाइन के नीचे का काफी हिस्सा खाली छोड़ना पड़ेगा, जिससे सरकार को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। ऐसे में सरकार को नई अनाज मंडी के निर्माण के लिए यह जगह त्याग कर इसके बजाय चतरगढ़पट्टी से नेजाडेला रोड पर पड़ी जगह फाइनल करनी चाहिए। यहां किसी भी खतरे की कोई आशंका नहीं है।

नई अनाज मंडी की जगह के चयन का ग्रामीणों ने किया विरोध
चतरगढ़पट्टी से नेजाडेला रोड पर बनाने की मांग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें