जिले में अब तक कोरोना संक्रमण से मौत का आंकड़ा 200 तक पहुंच गया है। अब तक 17141 मरीज कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। बुधवार को भी कोरोना संक्रमण से छह की मौत को गई जबकि 569 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए है। जिले में अब 4491 मरीज सक्रिय है। इनमें से 290 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है और नौ मरीजों की स्थिति गंभीर है। वहीं नागरिक अस्पताल में भी लोग नियमों की उल्लंघन करते हुए नजर आते हैं।
बुधवार को कोरोना संक्रमण से डबवाली की 65 वर्षीय महिला, चाहरवाला का 74 वर्षीय बुजुर्ग, कुसर का 31 वर्षीय व्यक्ति, बग्गुवाली का 51 वर्षीय व्यक्ति, नागोकी का 53 वर्षीय व्यक्ति व सिरसा के रचना पैलेस के नजदीक 46 वर्षीय व्यक्ति सहित कुल छह की मौत हो गई। जिले में अब 200 मरीज कोरोना संक्रमण से अपनी जान गवा चुके हैं। अप्रैल से अब तक कोरोना संक्रमण के कारण अधिक लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक 311698 लोगों के कोरोना सैंपल लिए गए थे। इनमें से 17141 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए है। अभी 2149 लोगों के सैंपलों की रिपोर्ट आना शेष है।
कोरोना के 176 मरीज हुए स्वस्थ
बुधवार को जिले के 176 मरीजों ने कोरोना को मात दी है जबकि अब तक 12450 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं। कोरोना संक्रमित 290 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इनमें से 88 मरीज सरकारी अस्पतालों में तो 202 मरीज निजी अस्पतालों में दाखिल है। 3419 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। हर रोज 100 में से 5.49 फीसदी मरीज कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं। जबकि रिकवरी रेट अब घटकर 72.63 फीसदी हो चुका है। बुधवार को सिरसा में 277, डबवाली में 41, ऐलनाबाद में 51, कालांवाली में 23, ओढां में 29 नाथूसरी चोपटा में 36, माधोसिघाना में 29, रानियां में 12, चौटाला में 46, बडागुढ़ा में 25 सहित कुल 569 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए है।
नागरिक अस्पताल में नियमों का नहीं हो रहा पालन
नागरिक अस्पताल में जांच करवाने और वैक्सीन लगवाने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। ऐसे में जांच रिपोर्ट लेने, जांच करवाने और वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचने वाले लोग भी नियमों की उल्लंघना करते हुए नजर आते हैं। हालांकि यहां पर पुलिस कर्मचारी लोगों को सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए भी कहते हैं लेकिन इसके बाद भी लोग पुलिस कर्मियों की एक नहीं सुनते और जल्दी के चक्कर में नियमों की उल्लंघना करते हुए नजर आते हैं।
-----
कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। सीएचसी सेंटरों पर भी बेड बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। ताकि मरीजों को परेशानी का सामना न करना पड़े। लोग नियमों की पालना करे। मास्क और सामाजिक दूरी बनाए रखे। सरकार की ओर से लॉकडाउन लगाया गया है। जरूरी होने पर ही लोग घर से बाहर निकले।
डॉ. कृष्ण कुमार, सिविल सर्जन, सिरसा