फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सीडीएलयू में बीएससी डाटा साइंस की 20 और बीए इकोनॉमिक्स की 10 सीटें बढ़ाईं

विज्ञापन
विवि में नई दा​खिला प्रक्रिया को लेकर बैठक करते कुलपति प्रो. नरसी।  स्रोत : विवि
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा।। चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय (सीडीएलयू), सिरसा में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के दाखिलों की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी संबंध में शनिवार को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसीराम बिश्नोई की अध्यक्षता में एक बैठक कुलपति कार्यालय स्थित कमेटी रूम में आयोजित की गई।

बैठक में विद्यार्थियों की मांग को ध्यान में रखते हुए बीएससी डाटा साइंस की सीटें 30 से बढ़ाकर 50 और बीए इकोनॉमिक्स की सीटें 30 से बढ़ाकर 40 करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही बीएससी लाइफ साइंस और बीएससी फिजिकल साइंस में इंटीग्रेटेड कोर्स शुरू करने की भी स्वीकृति दी गई।
विज्ञापन


बैठक में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के अधिष्ठाता, महाविद्यालयों के प्राचार्य तथा प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर कुलपति प्रो. नरसीराम बिश्नोई ने कहा कि किसी भी शैक्षणिक संस्थान की पहचान उसके विद्यार्थियों से होती है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगारोन्मुख पाठ्यक्रम प्रदान करने के लिए संकल्पबद्ध है।

उन्होंने कहा कि यदि शैक्षणिक संस्थान उद्योग जगत की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पाठ्यक्रम प्रारंभ करें, तो इससे युवाओं के लिए रोजगार के अधिक अवसर सृजित किए जा सकते हैं। उन्होंने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां विद्यार्थियों के हित में लिए गए फैसले प्रेरणास्पद हैं, और सीडीएलयू में भी दाख़िला प्रक्रिया को पारदर्शी व सुगम बनाया जाएगा ताकि छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन




हैंडबुक के निर्माण के लिए समिति का गठन

बैठक में कश्मीरी विद्यार्थियों के लिए सीटें आरक्षित रखने का निर्णय भी लिया गया। बैठक के दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि सत्र 2025-26 की हैंडबुक ऑफ इन्फॉर्मेशन को शीघ्र तैयार कर विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा, ताकि छात्र-छात्राएं प्रवेश प्रक्रिया से अवगत हो सकें और अधिक संख्या में आवेदन कर सकें। हैंडबुक के निर्माण के लिए एक समिति का गठन किया गया है, जिसकी अध्यक्षता अकादमिक मामलों के डीन प्रो. सुरेश गहलावत करेंगे। समिति में कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन प्रो. राजकुमार सलार, डीन ऑफ कॉलेजेज प्रो. अशीम मिगलानी, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. राजकुमार, प्रो. उमेद सिंह सहित अन्य अधिकारी सदस्य होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें