फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 844 स्कूलों के विकास पर खर्च होंगे 2 करोड़ 66 लाख रुपये, बजट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जिले के 844 राजकीय स्कूलों में विकास करवाने के लिए 2 करोड़ 66 लाख का बजट जारी किया गया है। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत प्रदेश के सभी जिलों में वार्षिक बजट की शेष 75 फीसदी राशि जारी की गई है।
विज्ञापन

हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा जारी 75 फीसदी राशि में से 15 फीसदी राशि शिक्षण सहायक सामग्री पर खर्च की जाएगी। जिनमें विषयों के शिक्षण के लिए शिक्षण सहायक सामग्री (टीएलएम) की खरीद पर खर्च किया जाएगा। स्कूल आवश्यकतानुसार टीएलएम की खरीद करेंगे। शेष 60 फीसदी राशि से यह होंगे अन्य कार्य स्कूल में जारी बजट से 60 फीसदी भाग स्कूल के अन्य कार्यों के लिए खर्च होगा। जिनमें गैर क्रियाशील उपकरणों की मरम्मत या प्रतिस्थापना पर खर्च होगी। इसके अलावा स्कूल में वस्तुओं की खरीद, पानी, बिजली, इंटरनेट आदि के भुगतान के लिए, स्कूल प्रांगण, भवन, छत एवं चहारदीवारी का रख-रखाव एवं मरम्मत करवाई जाएगी। इसके अलावा शौचालयों की मरम्मत, स्कूल की अन्य सुविधाओं को ठीक रखने, स्कूल प्रांगण में पौधरोपण, स्कूल में मुख्य वार्षिक दिवसों का सांस्कृतिक कार्यक्रमों व वार्षिक खेलों का आयोजन व एसएमसी की बैठकों के लिए खर्च की जाएगी।
बता दें कि स्कूलों में बजट की 25 फीसदी राशि पहले जारी हो चुकी है, जिसे स्कूलों में कोरोना महामारी के बचाव के लिए खर्च किया गया। इस राशि से स्कूलों में सैनिटाइजर, मास्क व अन्य सामग्री खरीदी गई।
विज्ञापन

जिले के राजकीय स्कूलों को स्कूल ग्रांट जारी कर दी है। इस बजट में 15 फीसदी शिक्षण सामग्री व 60 फीसदी राशि स्कूल के विभिन्न कार्यों तथा स्कूली सुविधाओं को ठीक करने पर खर्च होगी।
विज्ञापन

-अमित देवगुण, एपीसी, समग्र शिक्षा अभियान सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें