संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों सोहेल और आकाशदीप को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की बाइक बरामद किए हैं।
स्पेशल स्टाफ प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि 12 मई 2026 को शहर थाना में नागरिक अस्पताल से बाइक चोरी होने की शिकायत प्राप्त हुई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी सोहेल निवासी डबवाली को गिरफ्तार कर लिया।
15 जून 2025 को बठिंडा रोड से चोरी हुए बाइक के मामले में पुलिस ने आरोपी आकाशदीप निवासी मंडी डबवाली को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों से चोरी की बाइक बरामद कर ली गई है। दोनों आरोपियों को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।