कार में मिली 10 पेटी अवैध शराब, दो आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर थाना पुलिस ने एक कार से 10 पेटी अवैध शराब बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी संवाई सिंह गांव रंधावा व मंगल सिंह गांव नाथूसरी चोपटा का रहने वाला है। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि सीआईए ऐलनाबाद की एक टीम बुधवार को जीवन चौक के पास मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस ने सामने से आ रही एक कार को रोका। कार में दो युवक सवार थे। कार की तलाशी ली गई तो उसमें से 10 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने कार में सवार दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।