सिरसा। पुलिस ने नशा तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए दो युवकों विकास और तोहिद को गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक सेल की टीमों ने गांव नेजिया और रूपाणा खुर्द क्षेत्र में यह कार्रवाई की।
यह जानकारी प्रवक्ता राजपाल ने दी। उन्होंने बताया कि उनके कब्जे से कुल 23 ग्राम 49 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। पहली कार्रवाई में गांव नेजिया निवासी विकास उर्फ विक्की को पकड़ा गया। उसके पास से 15 ग्राम 35 मिलीग्राम हेरोइन मिली।
दूसरी कार्रवाई गांव रूपाणा खुर्द में हुई जहां तोहिद उर्फ चिंटू को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 8 ग्राम 14 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।