संवाद न्यूज एजेंसी
कालांवाली। पुलिस ने एक मकान में हुई चोरी की वारदात को सुलझाते हुए दो आरोपियों सतपाल सिंह और चरणजीत सिंह को काबू किया है। उनके पास से चोरी की चांदी और मोबाइल बरामद किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता आनंद ने बताया कि आरोपी सतपाल सिंह और चरणजीत सिंह मंडी कालांवाली के रहने वाले हैं। मंडी कालांवाली निवासी लछमन सिंह ने 30 अगस्त को पुलिस को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि वह परिवार सहित एक कार्यक्रम में गए थे।
दोपहर करीब दो बजे घर लौटने पर अलमारी का ताला टूटा मिला। जांच करने पर करीब 41 तोले चांदी और एक मोबाइल फोन गायब पाया गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी।
जांच के दौरान सोमवार को पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।