संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सीआईए सिरसा पुलिस ने हिसार रोड स्थित दिल्ली पुलिया से दो बाइक सवार युवकों मिट्ठू और राजबीर को पकड़ा है। उनके पास से 7 ग्राम 16 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस प्रवक्ता राजपाल ने यह जानकारी दी।
सीआईए सिरसा की एक टीम रविवार को दिल्ली पुलिया के पास मौजूद थी। पुलिस ने बाइक सवार मिट्ठू और राजबीर को रोका। तलाशी में उनके पास से हेरोइन मिली। आरोपी मिट्ठू फ्रेंडस कॉलोनी और राजबीर बेगू रोड सिरसा के निवासी हैं।
दोनों के खिलाफ सिविल लाइन थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों से पूछताछ में हेरोइन सप्लायर की जानकारी भी मिली है। उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। अदालत ने मिट्ठू और राजबीर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।