फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: छह ट्यूबवेलों की 500 फुट तार चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



सिरसा। ट्यूबवेलों से केबल तार चोरी करने वाले दो युवकों को बड़ागुढ़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने गांव लकड़ांवाली में एक ही रात में पांच से छह ट्यूबवेलों से करीब 500 फुट केबल तार चोरी कर ली थी। आरोपी भागदीप उर्फ भागी व जगबीर उर्फ बूटा सिंह गांव लकड़ांवाली के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता राजपाल ने बताया कि गांव लकड़ांवाली निवासी अजैब सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 26 फरवरी की रात अज्ञात चोर खेतों में लगे करीब आधा दर्जन ट्यूबवेलों से लगभग 500 फुट केबल तार चोरी कर ले गए थे। सुबह जब किसान खेतों में पहुंचे तो ट्यूबवेलों से केबल गायब मिली। शिकायत मिलने पर बड़ागुढ़ा थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। वारदात को सुलझाने के लिए पुलिस टीम ने गांव में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी और अपने स्तर पर सूचनाएं जुटाईं। इसी दौरान सोमवार को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर चोरीशुदा केबल तार बरामद करने के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें