मांगों को लेकर आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर यूनियन का धरना जारी
सिरसा। सिरसा के लघु सचिवालय में आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर यूनियन हरियाणा की ओर से प्रदर्शन किया गया। इस दौरान यूनियन ने आंगनबाड़ी वर्कर्स को कुशल व अर्द्धकुशल श्रेणी में शामिल करने, ईएसआई व पीएफ सहित वेतन देने की मांग की। इसके अलावा गर्मी व व सर्दियों के अवकाश देने, प्रमोशन के लिए लगाई गई शर्तें हटाने की मांग की।
जिला प्रधान शकुंतला जगलान का कहना है कि पिछले साल की हमारी मांगों को मान लिया गया था, लेकिन एक साल से उसे लागू करने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया। इसलिए हम हड़ताल पर है। अगर सरकार कोई हल नही निकालती तो 23 फरवरी तक हमारा धरना प्रदर्शन ऐसे ही चलता रहेगा। 24 फरवरी को रोहतक में पूरे प्रदेश के जिला यूनियन प्रधान व सचिव इकट्ठा होंगे जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी। धरने में यूनियन सचिव प्रमिला, डबवाली प्रधान कृष्णा रानी , वीरपाल व रानियां से प्रेम रानी मौजूद थे।