फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी ने छात्र हितों को लेकर प्राचार्यों को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नेशनल कॉलेज विंग ने शुक्रवार को नेशनल कॉलेज प्राचार्य डॉ. प्रेम कंबोज व राजकीय महिला कॉलेज के प्राचार्य तेजाराम बिश्नोई को मांग पत्र सौंपा।
संगठन के नेशनल कॉलेज विंग अध्यक्ष संदीप जाखड़ व महिला कॉलेज विंग अध्यक्ष सपना कुमारी के नेतृत्व में दोनों कॉलेजों के प्राचार्यों को सौंपे गए इस मांग पत्र में मांग की गई है कि नेशनल कॉलेज को को-एजुकेट किया जाए, कॉलेज में सुरक्षा बढ़ाई जाए, अध्यापकों की कमी को पूरा किया जाए, बीसी का स्टाइपेंड का समाधान किया जाए, शौचालयों की स्थिति सही की जाए, पीने की पानी की उचित व्यवस्था की जाए, बीएससी में लाइट की उचित व्यवस्था की जाए, खेल के मैदान को खेलने के लायक बनाया जाए, पुस्तकालय का नाम बदलकर स्वामी विवेकानंद पुस्तकालय किया जाए, हर विभाग में कचरा पात्र रखा जाए, कक्षाओं की सफाई व्यवस्था नियमित की जाए, मुख्य द्वार एवं हर विभाग में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाए, ऑडिटोरियम बनाया जाए, लड़कों के लिए होस्टल की व्यवस्था की जाए। एनसीसी व स्काउट के प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाए। मांग पत्र में यह भी मांग की गई है कि कॉलेज की कैंटीन को आगे किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. प्रेम कंबोज व महिला विंग प्राचार्य तेजा राम ने इन मांग पत्र को लेते हुए विद्यार्थियों को विश्वास दिलाया कि शीघ्र इन मांगों के संबंध में उचित कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर विकास जाखड़, पुलकित गुप्ता, रोहित काठपाल, विरेंद्र, प्रदीप, सरीना, अलका, पूजा, पूनम आदि भी मौजूद रहे।

एबीवीपी ने छात्र हितों के लिए प्राचार्यों को सौंपा ज्ञापन
मांगों पर शीर्घ की जाएगी कार्रवाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें