फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसों की कमी को लेकर विद्याथयों ने की नारेबाजी,

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
गांव अरनियांवाली, निरबाण, रूपावास, जोड़कियां आदि गांवों में बसों की कमी को लेकर यहां के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को रोडवेज महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। छात्र मनोज बरोड़, राकेश खोथ, प्रह्लाद खोथ, देवेंद्र सोनी, प्रमोद भाम्मु, राजेश, मुकेश खोथ, दीपक, पवन, सोनू, मंदीप न्योल, आनंद, अजय गुसाई आदि ने बताया कि गांव अरनियांवाली, निरबाण, रूपावास, जोड़कियां में पिछले दस सालों से विद्यार्थियों को बस सुविधा न होने के कारण परेशान होना पड़ रहा है। बसों की संख्या पर्याप्त न होने के कारण सैकड़ों विद्यार्थी प्रतिदिन बसों के दरवाजों पर लटक कर सफर करने को मजबूर हैं। उन्होंने बताया है कि उनके गांवों से बस सुबह सात बजे सिरसा आ जाती है और इसके बाद 11 बजे बस का समय है, जिसके कारण विद्यार्थियों को समय से पहले सिरसा पहुंचना पड़ता है और इस बस में भीड़ बहुत ज्यादा हो जाती है और विद्यार्थी लटक कर सफर करने को मजबूर होते हैं। सुबह जल्दी बस आने के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई व समय खराब हो रहे हैं। छात्रों ने बताया कि गांवों की पंचायतों और अनेक छात्रों ने जीएम को अनेक बार इस बारे में ज्ञापन दिया फिर भी परिवहन विभाग उनकी अनदेखी कर देता है।
विज्ञापन

वहीं छात्राओं का कहना है कि लड़कियों को बस पास की सुविधा सरकार द्वारा फ्री दी गई है लेकिन बस न होने के कारण उन्हें निजी वाहनों पर पैसा देकर शिक्षा संस्थान पर आना पङ़ता है। छात्र-छात्राओं द्वारा दिए ज्ञापन के आधार पर रोडवेज महाप्रबंधक ने बस का समय 20 मिनट लेट कर दिया, जिस पर विद्यार्थियों ने सहमति जताई। वहीं विद्यार्थियों ने च ेतावनी दी है कि अगर टाइम लेट नहीं हुआ तो वे रोष प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


कई गांवों में बसों की कमी के चलते परेशान छात्रों ने की नारेबाजी
बसों की कमी को लेकर विद्यार्थियों ने की नारेबाजी, जीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें