फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप डॉक्टरों की आड़ में आरएमपी डॉक्टरों पर कार्रवाई उचित नहीं: एलसी शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा।
विज्ञापन

प्रदेशभर में हरियाणा सरकार की सीएम फ्लाइंग की ओर से आरएमपी डॉक्टरों पर हो रही कार्रवाई से खफा जिलेभर के आरएमपी चिकित्सक अनुभवी चिकित्सा सेवा संगठन हरियाणा के बैनर तले युवक साहित्य सदन में एकत्रित हुए। प्रदेशाध्यक्ष एलसी शर्मा के नेतृत्व में आरएमपी डॉक्टरों ने सीएम फ्लाइंग के खिलाफ नारेबाजी भी की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता होशियारी लाल शर्मा ने भी आरएमपी डॉक्टरों को अपना समर्थन दिया। बाद में शांति मार्च निकाला और लघुसचिवालय में जाकर सीटीएम को ज्ञापन सौंपा आरएमपी डॉक्टरों को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष एलसी शर्मा ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से आरएमपी डॉक्टरों को बेवजह परेशान किया जा रहा है, जो उचित नहीं है। अनुभवी चिकित्सा सेवा संगठन हरियाणा इसका विरोध करता है। उन्होंने कहा कि अधिकारी झोलाछाप डॉक्टरों की आड़ में अन्य राज्यों से पंजीकृत डॉक्टरों के विरुद्ध कार्रवाई करने में जुटे हुए है, जबकि किसी भी राज्य की कौंसिल से पंजीकृत चिकित्सक को दोबारा पंजीकृत कराने की आवश्यकता नहीं है। कानूनी तौर पर उसे मान्यता प्राप्त है। दूसरे राज्य से मान्यता प्राप्त आरएमपी डॉक्टर किसी भी राज्य में प्रैक्टिस कर सकते हैं, लेकिन प्रशासन झोलाछाप की आड़ में आरएमपी डॉक्टरों को परेशान कर रहा है। गांव में जहां एमबीबीएस और बीएमएस डॉक्टर इलाज करने के लिए नहीं जाते, वहा आरएमपी डॉक्टर ग्रामीणों को प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध करवाते हैं।
इसके बाद बड़ी संख्या में मौजूद आरएमपी चिकित्सकों ने श्रीयुवक साहित्य सदन से जगदेव सिंह चौक, सांगवान चौक, लालबत्ती चौक, बरनाला रोड़, बाबा भूमणशाह चौक से होते हुए लघुसचिवालय तक शांति मार्च निकाला और उसके बाद मुख्यमंत्री और स्वास्थ्यमंत्री के नाम उपायुक्त की अनुपस्थिति में सीटीएम सिरसा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के जरिए मांग की गई कि अब तक जितने भी आरएमपी डॉक्टरों पर कार्रवाई हुई है, उसे तुरंत प्रभाव से निरस्त किया जाए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ. लखविंद्र सिंह जम्मू, डॉ. सुभाष नामदेव, डॉ. रामस्वरूप सैनी, डॉ. मलूक सिंह, डॉ. ऊषा सोनी, डॉ. अनीता वर्मा, डॉ. कमलेश पारीक, डॉ. बहादुर सिंह, डॉ.अवतार केवल, डॉ.जसपाल रानियां, डॉ. किशन कर्मगढ़, डॉ. ओमप्रकाश फरमाई, डॉ. प्रेम गर्ग, डॉ. बसंत सिंह पनिहारी, डॉ. नौरंग वर्मा, डॉ. संजय सिरसा, डॉ. उमेद सिंह खन्ना हिसार जिलाध्यक्ष, डॉ. सुमेर यादव, डॉ. अनिल शर्मा सहित काफी संख्या में आरएमपी चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुर्वेद चिकित्सक समाज समिति ने भी सौंपा ज्ञापन
वहीं, दूसरी ओर आयुर्वेद चिकित्सक समाज समिति सिरसा की आपात बैठक स्थानीय टाउन पार्क में समिति के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. राजपाल वर्मा और जिलाध्यक्ष कश्मीर सिंह करीवाला की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आयुर्वेद चिकित्सकों सहित चिकित्सक समाज के साथियों पर बेरोजगारी की लटक रही तलवार पर गंभीर चिंता जाहिर की गई तथा इस संबंध में जिला स्तरीय जनसभा का आयोजन करने का भी निर्णय लिया गया। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा योजनाबद्ध तरीके से चिकित्सा के पेशे से जुड़े लोगाें को नशे की आड़ लेकर उन्हें गैर-कानूनी करार देते हुए क्लीनिक बंद करने के फरमान की कड़े शब्दों में निंदा की गई। इसके बाद सभी सदस्य एकत्रित होकर लघु सचिवालय पहुंचे और मांगों संबंधी एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें