फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित: बेगू रोड पर नप ने पकड़े 22 आवारा सअर और 6 गोवंश

विज्ञापन
विज्ञापन
बेगू रोड से नप ने पकड़े 22 लावारिस सूअर और छह गोवंश
विज्ञापन

सिरसा। नगरपरिषद ने वीरवार को शहर के बेगू रोड से करीब 22 आवारा सूअरों को पकड़ा। सूअरों को पकड़ने के लिए ठेकेदार के कारिंदों को काफी भागदौड़ करनी पड़ी। करीब एक सप्ताह पहले सूअर पकड़ने वाले ठेकेदार से कुछ लोगों ने हाथापाई की थी। जिस पर उसने अभियान बंद कर दिया था। ऐसे में वीरवार को चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर देवेंद्र बिश्नोई ने खुद मौके पर आकर सूअर पकड़वाए। तब ठेकेदार के कारिंदों ने बेगू रोड की कालोनियों से सूअर पकड़ने का अभियान शुरू किया। सूअर पकड़ने को लेकर कुछ महीने पहले रेलवे कालोनी में भी ठेकेदार के साथ कुछ लोगों का झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन

बता दे कि शहर में पार्षदों ने शिकायतें की थी कि आवारा सूअर बच्चों पर हमला कर रहे हैं और इससे बीमारियां फैल रही है। नप ने 6 महीने के लिए शहर से सूअर पकड़ने का ठेका दिया है। ठेकेदार ने इसकी एवज में नप को करीब चार लाख रुपये दिए है। अभी तक करीब 600 से ज्यादा सूअर पकड़े जा चुके हैं। वहीं नगरपरिषद ने हाउसिंग बोर्ड और वार्ड नंबर 26, सब्जी मंडी में 6 बेसहारा गोवंश को पकड़कर अलीकां गांव की गोशाला में भेजा। क्योंकि रामनगरिया गोशाला में पहले से ही गोवंश की संख्या काफी है। इसलिए नप ने उन्हें अलीकां गांव की गोशाला में भेजा। बतां दे कि नगरपरिषद सिरसा केलनियां गांव में गो शाला तैयार कर रहा है जो कि मार्च में तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें