तीन फरवरी को होगा मिस सिरसा 2019 का चयन
सिरसा। साई सर्वकल्याण चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सीएमके नेशनल गर्ल्ज कॉलेज के ऑडिटोरियम में तीन फरवरी मिस सिरसा 2019 कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
जानकारी देते हुए ट्रस्ट की कोषाध्यक्ष मंजू शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिलाभर से विभिन्न स्कूलों से 100 प्रतिभागी भाग लेंगे। इसकी अध्यक्षता समाजसेवी ताराचंद ढल्ला करेंगे, जबकि मुख्यातिथि के तौर पर शहीद सर्बजीत सिंह की बहन दलबीर कौर शिरकत करेंगी। प्रतियोगिता में सिंगिग, सोलो डांस, रैंप वॉकिंग में प्रतिभागी लड़कियां अपना हुनर प्रदर्शित करेंगी। इस आयोजन में रमेश साहुवाला, भारतभूषण शर्मा, गायक सन्नी सिंह का भी महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। नौ जजों की टीम विजेताओं का चयन करेगी और विजेता बच्चों को पुरस्कार व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा।