फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूपा टीम ने यूजीसी नेट, जेआरएफ उतीर्ण छात्रों से लिया फीडबैक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन विश्वविद्यालय की सर्वेक्षण टीम ने शनिवार को यूजीसी नेट जेआरएफ औैर अन्य प्रतियोगी परीक्षा पास करने वाले छात्रों की यूजीसी कोचिंग क्लास स्कीम को लेकर फीडबैक लिया। विवि में कोचिंग क्लास के अंदर तैयारी कर करीब 50 छात्रों ने नेट, जेआरएफ औैर अन्य प्रतियोगी परीक्षा पास की है।
पूछताछ के दौरान न्यूपा सर्वेक्षण टीम के सदस्य डॉ. मलीश और डॉ. निधि सभ्रवाल को कोचिंग लेने वाले छात्रों ने बताया कि कोचिंग क्लास से छात्रों को काफी फायदा मिल रहा है। अगर इसको निरंतर चलाया जाए। वहीं इसमें आधुनिक सुविधा उपलब्ध करवाई जाए और सार्थक परिणाम सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन

टीम ने तीसरे दिन शनिवार को विवि के यूजीसी सेल कोऑर्डिनेटर प्रो. उमेद सिंह के साथ यूजीसी सेल के सलाहकार कमेटी के सदस्य प्रो. विष्णु भगवान, पूर्व यूजीसी को ऑर्डिनेटर डॉ राजकुमार शिक्षा विभाग, व प्रो. राजकुमार सिवाच लोक प्रशासन विभाग के साथ युवा कल्याण निदेशालय के डायरेक्टर डॉ मोहम्मद काशिफ से मिली। उनसे स्कीम के बारे में व सेल को चलाने के साथ-साथ वहां की उपलब्धियों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

टीम सदस्यों डॉ निधि सभ्रवाल व डॉ मलिश ने शोध प्रोजेक्ट का यूजीसी सेल से डाटा लिया और आगामी रिपोर्ट के बारे में नियमों से रूबरू करवाया। दोनों पक्षों के बीच बातचीत के दौरान यह तय किया गया कि विभागीय स्तर पर अध्यापक कमजोर विद्यार्थियों की सूची बनाकर यूजीसी सेल को सौंपे ताकि उनकी आवश्यकता अनुसार कोचिंग कक्षाओं का प्रबंध यूजीसी सेल के द्वारा किया जा सके। यूजीसी कॉर्डिनेटर ने बताया कि यूनिवर्सिटी कोचिंग सेल को यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर कांपिटिटिव एग्जाम बनाने का प्रस्ताव अपने स्तर पर स्वीकृत कर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग में स्वीकृति के लिए भेजा जा रहा है। टीम ने विश्वविद्यालय यूजीसी सेल को एक सप्ताह के भीतर कोचिंग क्लास स्कीम की रिपोर्ट मांगी। अप्रैल माह तक यह रिपोर्ट देशभर के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों से प्राप्त की जा सके। ताकि मानव संसाधन विकास मंत्रालय को सौंपी जा सके। इस मौके पर शोधार्थी प्रदीप कुमार, रेखा रानी, रविंदर, हंसदिन, विनोद कुमार, मीनू रानी, रिंकी, राधे बुक्कल, संयोग, अंशु, कपिल मौजूद थे।

न्यूपा टीम ने यूजीसी नेट, जेआरएफ उत्तीर्ण छात्रों से लिया फीडबैक
विवि यूजीसी सेल से एक सप्ताह में कोचिंग क्लास स्कीम की रिपोर्ट देने का कहा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें