सिरसा। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को सुविधा देने के लिए रोडवेज की तरफ से 16 अतिरिक्त रूटों पर बसों का संचालन किया जाएगा। इससे अभ्यर्थी समय पर परीक्षा देने के लिए केंद्रों तक पहुंच सकेंगे। सिरसा बस स्टैंड से परीक्षा केंद्रों तक अभ्यर्थियों को पहुंचाने के लिए रोडवेज ने पांच रूट बनाए हैं। यहां लगातार बसों का संचालन होगा। इस बार विभाग की तरफ से अभ्यर्थियों से किराया लिया जाएगा।
रोडवेज की तरफ से ऐलनाबाद से सिरसा वाया मल्लेकां से दो, चोपटा से सिरसा तक दो, जमाल से सिरसा वाया बकरियांवाली से एक, खेड़ी से सिरसा वाया गुसाइयाना, राजपुरा साहनी से एक, बणी से सिरसा वाया रानियां से एक, रानियां से सिरसा वाया ओटू से एक, ढुडियांवाली से सिरसा वाया घोड़ांवाली कुस्सर से एक चलेगी।
कालुआना से सिरसा वाया खारियां से एक, चौटाला से सिरसा वाया गोरीवाला नुहियांवाली से दो, गोरीवाला से सिरसा वाया बिज्जुवाला बनवाला से एक, डबवाली से सिरसा वाया ओढ़ां से चार, कालांवाली से सिरसा वाया छतरियां से एक, कालांवाली से सिरसा वाया पक्का, कमाल से एक, कालांवाली से सिरसा वाया से एक, रोड़ी से सिरसा वाया झिड़ी बप्पां से एक, डिंग मंडी सिरसा शेरपुरा से एक बस का संचालन होगा।
सुबह की शिफ्ट में परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए सुबह छह बजे से और सायंकालीन सत्र की परीक्षा के लिए सुबह 10 बजे तय सेंटर से बस रवाना होगी ताकि अभ्यर्थियों को समय पर सेंटर तक पहुंचाया जा सके। रोडवेज महाप्रबंधक ने उक्त सेंटरों पर बसें पहुंचाने के आदेश भी जारी कर दिए हैं। संवाद