फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोर्टल क्रैश होने से वेरिफिकेशन की रफ्तार हुई धीमी, विद्यार्थी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। राजकीय कन्या महाविद्यालय व नेशनल कॉलेज में चल रहे दस्तावेज वेरिफिकेशन के चलते सोमवार को डायरेक्टर ऑफ हायर एजूकेशन का पोर्टल लगभग डेढ़ घंटे बंद रहा। जिसके चलते दस्तावेज वेरिफिकेशन की रफ्तार धीमी हो गई। वेरिफिकेशन करवाने आ रहे छात्र लंबी लाइनों में खड़े नजर आए।
विज्ञापन

पोर्टल पर वेरिफिकेशन न होने के चलते विद्यार्थी परेशान रहे। छात्र सुमित, विवेक व रोहित ने बताया कि वह करीब एक घंटे से लाइन में खड़ा है लेकिन उनका नंबर नहीं आया। उसने बताया कि जब वेरिफिकेशन काउंटर से देरी का कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि पोर्टल नहीं चल रहा, थोड़ा इंतजार कर लो। करीब 11 बजे पोर्टल दोबारा चल पड़ा जिसके बाद बच्चों के दस्तावेज वेरिफिकेशन दोबारा शुरू हो गई।
नेशनल कॉलेज के ऑन लाइन इंचार्ज विवेक गोयल ने बताया कि पोर्टल सुबह से धीमा चल रहा था। करीब दस बजे पोर्टल क्रैश हो गया। हमने बच्चों के फॉर्म लेकर वेरिफाई कर लिए हैं। पोर्टल चलने पर उन्हे वेरिफाइड कर दिया जाएगा। वहीं राजकीय कन्या महाविद्यालय में भी पोर्टल सही ढंग से ना चलने के कारण वेरिफिकेशन कार्य रुका रहा। हालांकि पंजीकरण करवाने आ रहे छात्रों का पंजीकरण हो रहा था। पोर्टल पर वेरिफिकेशन वेरिफाइड न होने के कारण छात्रों की कॉलेज में भीड़ लगी हुई थी। डाटा एंट्री आपरेटर ललित ने बताया कि पोर्टल क्रैश होने पर डायरेक्टर ऑफ हायर एजूकेशन को दस बजे कॉल की थी लेकिन नंबर व्यस्त होने के कारण उनसे बात नहीं हो पाई। जिसके चलते हमने बच्चों के फॉर्म वेरिफाई कर अपने पास रख लिया है। पोर्टल चलते ही सभी बच्चों के फार्म वेरिफाई कर देंगे।
विज्ञापन


नेशनल कॉलेज में अब तक 982 छात्रों की हुई वेरिफिकेशन
28 जून तक चलने वाले पंजीकरण प्रक्रिया में नेशनल कॉलेज में अब तक 2731 छात्र पंजीकरण करवा चुके हैं। जिनमें 982 छात्रों का वेरिफिकेशन हो चुकी है। जबकि राजकीय कन्या महाविद्यालय में 1110 छात्र पंजीकरण करवा चुके हैं। जिसमें से 490 छात्रों का वेरिफिकेशन हो चुकी है।

नेशनल कॉलेज में स्नातक की सीट पर पंजीकरण
नेशनल कॉलेज में स्नातकोर की 285 सीट है। जिसमें से एमए इतिहास की 40 सीट पर 6 पंजीकरण, एमए मनोविज्ञान की 40 सीट पर 13 पंजीकरण, एमए हिंदी की 40 सीट पर 5 पंजीकरण, एमए अर्थ शास्त्र की 45 सीट पर 13 पंजीकरण, एमए अंग्रेजी की 40 सीट पर 10 पंजीकरण, एमए राजनीति की 40 सीट पर 13 पंजीकरण, एमए पंजाबी की 40 सीट पर 5 पंजीकरण हुए हैं।

29 जून से पहले वेरिफाई होंगे दस्तावेज : गोयल
नेशनल कॉलेज के आन लाइन इंचार्ज विवेक गोयल ने बताया कि 28 जून तक पंजीकरण हो चुुके छात्रों की 29 जून तक दस्तावेजों की वेरिफिकेशन होगी। जिसके बाद 2 जुलाई को पहली कट ऑफ लगेगी। सभी छात्र 29 जून से पहले ही वेरिफिकेशन करवा लें।
विज्ञापन

- विवेक गोयल, आन लाइन इंचार्ज, नेशनल कॉलेज, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें