फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

134ए के तहत हुए 586 दाखिले, 1059 बच्चों को नहीं आया स्कूल पसंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जिले में नियम 134ए के तहत निजी स्कूलों में अभी तक लगभग 4000 सीटों पर केवल 586 बच्चों ने ही दाखिले करवाए हैं। शिक्षा विभाग ने दो बार स्कूलों की सूची ऑनलाइन जारी की है। दोनों सूची को मिलाकर कुल 1928 बच्चों के दाखिले के मैसेज विभाग ने बच्चों तथा अभिभावकों के फोन पर भेजे थे। लेकिन उसमें से 1059 बच्चों ने अपने दाखिले रद्द करवा लिए।
विज्ञापन

विभाग ने दूसरी सूची जारी करने के बाद अभिभावकों को बताया था कि वह 20 जून तक अपने बच्चों का दाखिला करवा सकते हैं। दाखिले न होने के कारण विभाग ने 19 जून को बताया कि जिन बच्चों के दाखिले के मैसेज आए हुए हैं वह अपना दाखिला बिना किसी अंतिम तिथि के कभी भी करवा सकते हैं।

जिले में हैं 4096 सीट
नियम 134ए के तहत जिले में कुल 4096 सीटें हैं। इस बार शिक्षा विभाग ने दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन की थी। जबकि पिछले सालों में ऑफलाइन प्रक्रिया के द्वारा ही बच्चों के दाखिले होते थे। पिछले साल 1960 बच्चे नियम 134ए के तहत स्कूलों में थे। इस वर्ष में दाखिलों को लेकर जिले में कुल 3295 बच्चों ने परीक्षा दी थी। जिसमें से 2654 बच्चे ही परीक्षा में पास हो पाए। परीक्षा में पास हुए बच्चों में से केवल अभी तक 586 बच्चे ही अपना निजी स्कूल में दाखिला करवा पाए हैं।
विज्ञापन


दूसरी सूची में 985 को भेजा था मैसेज
विभाग ने परिणाम आने के बाद दो बार में स्कूलों की सूची जारी की थी। जिसमें से पहली सूची में 1669 बच्चों को मैसेज भेजे गए। वहीं दूसरी सूची में 985 बच्चों को स्कूलों में दाखिले के लिए मैसेज भेजे गए। अभी तक विभाग 2654 बच्चों के पास मैसेज भेज चुका है। जिसमें से 1059 बच्चों ने अपना दाखिला नहीं करवाया तथा जिले में कुल 586 बच्चों ने ही दाखिले लिए हैं। अभी तक प्रतीक्षा सूची में 283 बच्चे हैं जिन्होंने अभी तक दाखिला नहीं करवाया है। इसके लिए कोई तिथि निर्धारित नहीं है। अभिभावक अपने बच्चे का दाखिला कभी भी करवा सकते हैं।

बच्चों को अपनी पसंद का स्कूल ना मिलने के कारण बच्चे उसमें दाखिला नहीं ले रहे हैं। इसका एक कारण यह भी है कि अभिभावकों की गलती के कारण स्कूल किसी गांव का भरा गया है जो शहर अथवा बच्चे से दूर है। इस कारण भी अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल में नहीं भेज पाते। इस बार स्कूलों में केवल 586 बच्चों ने ही दाखिला लिया है। विभाग ने अभी तक कोई तिथि घोषित नहीं की है कि बच्चे कब तक दाखिला करवा सकते हैं।
विज्ञापन

- धनपत राम, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें