फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी कार्यालय की पार्किंग में विधायक से उलझा होमगार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। कालांवाली से शिअद विधायक बलकौर सिंह सोमवार को सरपंचों के साथ दुर्व्यवहार के मामले में एसपी कार्यालय पहुंचे। जैसे ही उनकी गाड़ी एसपी कार्यालय में पहुंची तो वहां पर ड्यूटी दे रहे होमगार्ड ने गाड़ी लेकर आने पर ऐतराज जताया और वापस पार्किंग में ले जाने के लिए कहा।
विज्ञापन

इस पर विधायक बलकौर सिंह के साथ उनकी बहस हो गई। होमगार्ड ने कहा कि इसमें केवल पुलिस विभाग की गाड़ियां ही पहुंच सकती हैं। लेकिन विधायक बलकौर सिंह ने आपत्ति जताते हुए कहा कि ड्राइवर मुझे एसपी कार्यालय के आगे छोड़कर वापस गाड़ी लेकर जाएगा। होमगार्ड के साथ उनकी बहस भी हुई। इस बहस के बाद विधायक बलकौर सिंह एसपी से मिले और इस घटना की जानकारी दी। एसपी से मिलकर बाहर आते हुए कालांवाली के विधायक बलकौर सिंह ने बताया कि एसपी कार्यालय में वे गाड़ी पर पहुंचे। लेकिन होमगार्ड ने गाड़ी वहां रोकने पर ऐतराज जताया। ड्राइवर ने मुझे गाड़ी से उतारकर वापस दूसरी ओर गाड़ी लगाने के लिए जाना था। एसपी के संज्ञान में मामला ला दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें