फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिभा जैन के दीक्षा महोत्सव पर शहर में निकाली शोभा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
कालांवाली। शहर से तेरापंथ जैन दीक्षा लेने वाली दीक्षार्थी प्रतिभा जैन पुत्री रविता सिंगला व तीर्थ राम सिंगला के दीक्षा महोत्सव को लेकर शहर में रविवार को शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में शहर के अलावा हरियाणा, पंजाब सहित कई राज्यों के श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में समाजसेवी डॉ. राज कुमार गर्ग व युवा भाजपा नेता सुनील गर्ग टीशू और एडीएम मनोज खत्री मुख्यातिथि के तौर पर शामिल हुए। जबकि आचार्य भिक्षु समाधि स्थल सिरयारी के मक्खन लाल गोयल, मानवाधिकार मिशन के जिलाध्यक्ष कृष्ण जिंदल, नगर पार्षद संदीप वर्मा संजू ने विशेष तौर पर शिरकत की। दीक्षार्थी प्रतिभा जैन की दीक्षा हेतु साध्वी सूरज प्रभा ठाणे-3 के सानिध्य में शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा नमकार मंत्र के जाप के साथ तेरापंथ जैन सभा से शुरू होकर वाटर वर्क्स रोड, खोखा मार्केट, आरा रोड, अनाज मंडी, आर्य समाज रोड, गली मंत्री वाली, खुह वाला बाजार, सब्जी मंडी होती हुई तेरापंथ जैन सभा पहुंची। शोभा यात्रा का शहरवासियों की ओर से जगह-जगह स्वागत किया गया। इसके तत्पश्चात तेरापंथी भवन में हरियाणा राज्य स्तरीय मंगल भावना समारोह का आयोजन किया गया। जिस दौरान साध्वी सूरज प्रभा ठाणे-3 ने कथा कर श्रद्धालुओं को अपने वचनों से मंत्रमुग्ध किया गया। वहीं कार्यक्रम दौरान नन्हे-नन्हे बच्चों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर अनेक सामाजिक बुराईयों पर कटाक्ष किया। दीक्षार्थी प्रतिभा जैन की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन किया। इस मौके हरियाणा सभा के पूर्व अध्यक्ष दिनेश गर्ग जैन, सुरेंद्र नेहरू, एडवोकेट अरुण गर्ग, खाटू श्याम मंदिर के प्रधान बोबी सिंगला, रोहित जैन सरदूलगढ़, काला कुरंगावाली, मनीष महेश्वरी, मोहन लाल, आनंद जैन, राजेश सिंगला, विशाल, अशोक सुरतिया, प्रवीण रोड़ी आदि श्रद्धालु मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें