फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिगोरानी माइनर के टेल तक पानी पहुंचाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपटा। गिगोरानी माइनर के टेल तक पानी पहुंचाने और भ्रष्टाचार की जांच के लिए क्षेत्र के किसानों ने गिगोरानी माइनर पर शुक्रवार को तीसरे दिन भी धरना जारी रखा। इस दौरान दोपहर को कांग्रेसी नेता चौधरी रणजीत सिंह धरनास्थल पर पहुंचे व किसानों की मांगों का समर्थन कर किसानों की मांगों को जायज बताया। उसके बाद किसानों को किसी ने कहा कि सिरसा से सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता किसानों की समस्याओं को सुनने आएंगे। लेकिन शाम को करीब साढ़े पांच बजे भाजपा नेता व हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन पवन बेनीवाल धरनारत किसानों के बीच पहुंचे और किसानों को मनाने की कोशिश की। लेकिन किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे।
विज्ञापन

पवन बेनीवाल ने किसानों को कहा कि 24 तारीख को किसानों के प्रतिनिधि मंडल को मुख्यमंत्री से मिलकर उनकी समस्याएं मुख्यमंत्री के सामने रखकर समाधान की मांग की जाएगी। लेकिन किसानों ने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं की जाएगी जब तक धरना जारी रहेगा। इस दौरान किसानों ने विभाग और प्रशासन के अधिकारियों के खिलाफ नारे भी लगाए। नहरी पानी की कमी झेल रहे गिगोरानी, खेड़ी, जसानियां, गुसाईयाना, रामपुरा, कागदाना सहित 10 गांवों के सैकड़ों किसानों ने भादरा रोड के पास कागदाना व गिगोरानी के बीच से गुजर रही गिगोरानी माइनर पर टैंट लगाकर दो दिन से धरना शुरू किया हुआ है। किसान जगदीश रूपावास, रामस्वरूप खोड, भगत सिंह, दलीप सहारण, दया राम, हरी सिंह, श्रवण कुमार, केहर सिंह, भानू राम ने नहर में पानी का स्तर दिखाया जो कि उनके घुटनों तक ही आ रहा था। इस पानी से खेतों की सिंचाई तो दूर नहर में ही चलता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें