फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इग्नू की परीक्षाओं का रजिस्ट्रार ने किया औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
इग्नू की परीक्षाओं का रजिस्ट्रार ने किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के राजकीय नैशनल महाविद्यालय स्थित अध्ययन केंद्र में चल रही वार्षिक परीक्षाओं का इग्नू मुख्यालय, मैदानगढ़ी नई दिल्ली से आए असिस्टेंट रजिस्ट्रार अनिल कुमार ने औचक निरीक्षण किया। उनके साथ नैशनल कॉलेज ऑफ एजूकेशन, सिरसा की प्राध्यापिका ऑब्जरवर शालिनी कंबोज भी थीं। परीक्षा केंद्र में सिरसा अध्ययन केंद्र के को-ऑर्डिनेटर प्रो. एचके लाल ने बताया कि एक जून से इग्नू की वार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं। परीक्षा केंद्रों का दौरा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हरियाणा में इग्नू के कुल 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें लगभग 92000 विद्यार्थी विभिन्न कॉर्सेज की परीक्षाएं दे रहे हैं। इनमें से कुछ केंद्र जेलों में भी बनाये गए हैं, ताकि इग्नू में दूरवर्ती शिक्षा माध्यम से अध्ययन कर रहे कैदियों को परीक्षा देने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना ना करना पड़े। परीक्षा केंद्र का नैशनल कॉलेज ऑफ एजूकेशन, सिरसा की प्राचार्या पूनम मिगलानी और राजकीय महिला महाविद्यालय, सिरसा के एसोशिएट प्रोफैसर डा. केके डूडी ने भी ओब्जर्वर के रूप में निरीक्षण किया ।
विज्ञापन

नये सत्र के लिए 15 जुलाई तक ले सकते हैं प्रवेश:
प्रो. ज एच के लाल अध्ययन केंद्र के को-ओर्डीनेटर ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षाओं के साथ-साथ इग्नू में नये शिक्षा सत्र के ऑन-लाईन प्रवेश भी प्रारंभ हो चुके हैं। इग्नू द्वारा संचालित विभिन्न यूजी, पीजी और डिप्लोमा सर्टिफिकेट कॉर्सेज में 15 जुलाई 2018 तक प्रवेश ले सकते हैं। एससी एसटी के विद्यार्थियों की बीए में फीस नहीं लगती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें