शेखूपुरिया के अध्यापक नरेश ग्रोवर को विलक्षणा समाज सारथी पुरस्कार से किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। जिला के गांव शेखूपुरिया स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में कार्यरत अध्यापक नरेश कुमार ग्रोवर को परिवहन मंत्री और सहकारिता मंत्री द्वारा संयुक्त रूप से विलक्षणा समाज सारथी पुरस्कार 2018 से नवाजा गया। कार्यक्रम में आवास, जेल एवं परिवहन मंत्री कृष्ण कुमार पंवार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। जबकि सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर एवं बॉलीवुड एक्टर यशपाल शर्मा, जिला परिषद चेयरमैन बलराज कुंडु ने विशिष्ट अतिथि शिरकत की। इसके अलावा समिति अध्यक्ष डाक्टर सुलक्षणा अलाहवत, एमडी राजेश जैन विकास ,संजीव कौशिक भी मौजूद थे। सम्मान समारोह में पूरे भारतवर्ष से समाज सेवा, शिक्षा, पत्रकारिता, कला व लेखन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले करीब 101 पुरुषों सहित महिलाओं को सम्मानित किया गया। नरेश ग्रोवर ने पल्स पोलियो अभियान, साक्षरता अभियान, रक्तदान के लिए जागरूक करना, लगभग 25 बार रक्तदान किया ,लगभग डेढ़ सौ से अधिक निरक्षर लोगों को पढ़ाया, मतदान के लिए लोगों को जागरूक करना, विद्यालय में अतिरिक्त कक्षाएं लेना, जनगणना में राष्ट्रपति मेडल प्राप्त हुआ। जिला प्रशासन द्वारा लगभग 12 बार सम्मानित किया गया । बेस्ट बीएलओ तीन बार अवार्ड मिला। पौधरोपण एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। स्वच्छ भारत क्षेत्र में अग्रणी योगदान देते हुए इस वर्ष स्वच्छ भारत पुरस्कार 2017 में स्कूल को द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।