फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण ने मांगी सड़क की निशानदेही, रूकवाने पहुंची पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी की ओर से बनाई गई है सड़क, निशानदेही में गलत पाए जाने से 200 घर होंगे प्रभावित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
ऐलनाबाद खंड के गांव नीमला में एक ग्रामीण ने पीडब्ल्यूडी की ओर से बनाई गई सड़क की निशानदेही के पत्र पर सुनवाई न करने की मांग को लेकर गांव की पंचायत और अनेक ग्रामीण उपायुक्त से मिले।
विज्ञापन

सरपंच सुरेंद्र कुमार की अगुवाई में उपायुक्त कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव के रावअवतार ने पीडब्ल्यूडी की बनीं सड़क की निशानदेही के लिए आवेदन किया है जिस पर विभाग द्वारा रिटायर कानूनगो हरदेव सिंह को कमीशन नियुक्त किया है। ग्रामीणों ने बताया कि पीडब्ल्यूडी द्वारा इस सड़क का निर्माण 1975 के आसपास किया गया था। इस सड़क की वजह से किसी को कोई परेशानी नहीं है। निशानदेही करवाने की मांग करने वाले का कोई घर अथवा प्लॉट इस सड़क के किनारे नहीं है। उन्होंने बताया कि यदि निशानदेही में सड़क गलत आ जाती है, तब गांव काशी का बास से लेकर नीमला तक 200 घर प्रभावित होंगे। इसकी वजह से गांव की शांति भंग होगी। यह भी कहा गया कि यदि निशानदेही नहीं करवाई जाती है तो रामअवतार को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा, लेकिन निशानदेही होने से शांति भंग होने की आशंका बन जाएगी। इसके साथ ही ग्रामीणों ने कहा कि यदि विभाग निशानदेही करवाना ही चाहता है तो गांव काशी का बास से लेकर नीमला तक सड़क के दोनों ओर की निशानदेही करवाई जाए। उपायुक्त ने ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया।
विज्ञापन

-----------------------------------
फोटो:14
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें