फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज फिर हो सकता है रोडवेज का चक्का जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
आज फिर हो सकता है रोडवेज का चक्का जाम
विज्ञापन

सिरसा। प्राइवेट परमिट नीति के विरोध में सोमवार को भी रोडवेज का चक्का जाम होने की संभावना है। इसको लेकर रोडवेज यूनियन की प्रदेशस्तरीय कमेटी की बैठक रविवार शाम को शुरू हुई है। यूनियन द्वारा पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को रोडवेज का चक्का जाम किया जाना था।
विज्ञापन

अब यूनियन की ओर से बैठक के बाद सभी जिलों में आंदोलन के दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। इसको लेकर यूनियन के सदस्य पूरी तरह से तैयारी में हैं। आज रात्रि 12 बजे के बाद रोडवेज की बसों को नहीं चलने दिया जाएगा। यदि बैठक में मामले का समाधान निकल गया तो चक्का जाम को स्थगित भी किया जा सकता है। यूनियन के नेता मदन लाल खोथ ने बताया कि प्रदेश स्तरीय कमेटी के फैसले का इंतजार है अब जो भी निर्देश आएंगे उसी के अनुसार आंदोलन किया जाएगा। बता दें कि प्राइवेट परमिट के विरोध में रोडवेज कर्मचारी कई बार चक्का जाम कर चुके हैं। उधर, प्राइवेट परमिट धारक हाई कोर्ट के निर्देशों की प्रति लेकर बसें चलाने के मूड में हैं। ऐसी स्थिति में टकराव की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें