फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: शहर में 14601 परीक्षार्थी देंगे हरियाणा अध्यापक पात्रता की परीक्षा, 24 परीक्षा केंद्र चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। शहर में 2 व 3 दिसंबर को एचटेट की परीक्षा का आयोजन किया जाना है। जिसके लिए शहर में परीक्षा केंद्रों को चयनित कर लिया गया है। इस दौरान शहर में एचटेट परीक्षा के लिए 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें तीन शिफ्टों में परीक्षा होगी। इस दौरान 14601 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से शहर में 2 से 3 दिसंबर को हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जाना है। जिसके लिए जिला प्रशासन और जिला शिक्षा विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। एचटेट की परीक्षा लेवल तीन की परीक्षा 2 दिसंबर को दोपहर बाद 3 बजे से शाम साढ़े 5 बजे, लेवल दो की परीक्षा 3 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक तथा लेवल एक की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक जिले में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी।
-
जिला में धारा 144 लागू
जिलाधीश पार्थ गुप्ता ने एचटेट की परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए जिले के परीक्षा केंद्रों की परिधि में आपराधिक प्रक्रिया 1973 की धारा 144 लागू करने के आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के तहत जिला में परीक्षा केंद्रों की 500 मीटर की परिधि में कोई भी व्यक्ति घातक हथियार, अस्त्र-शस्त्र, विस्फोटक सामग्री लेकर नहीं चल सकता। कोई भी व्यक्ति अनावश्यक रूप से केंद्र में प्रवेश नहीं कर सकता है। आदेशों की अवहेलना करने वाले तथा असामाजिक तत्वों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। परीक्षा केंद्रों के नजदीक 500 मीटर की परिधि में सभी फोटो स्टेट की दुकानें भी बंद रहेगी। ये आदेश ड्यूटी पर तैनात पुलिस या अन्य सरकारी अधिकारी, कर्मचारियों पर लागू नहीं होंगे। इन आदेशों की अवहेलना करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ धारा 188 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
शहर में इस प्रकार से बनाए गए हैं परीक्षा केंद्र
परीक्षा केंद्र का नाम, 2 दिसंबर इवनिंग, 3 दिसंबर मॉर्निंग, 3 दिसंबर इवनिंग
- एवी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल रानियां रोड, , 309,
- सीएमके नेशनल पीजी कॉलेज, , 310,
- सीएमके नेशनल पीजी कॉलेज, 310, -
- चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, - 310, -
- चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, 310 -
- डीएवी पब्लिक स्कूल, बरनाला रोड, 112, 310
- जीआरजी नेशनल गर्ल्स सीसे स्कूल बी ब्लाॅक, 300, 300, 300
- राजकीय नेशनल कॉलेज, बस स्टैंड, 233, 310,
- राजकीय नेशनल कॉलेज, बस स्टैंड, 310, 310,
- लॉर्ड शिवा कॉलेज ऑफ फार्मेसी, 310, 310, 126
- न्यू सतलुज सीसे स्कूल शक्ति नगर, 310, 310, 220
- राजेंद्र इंस्टीटयूट आफ टेक्नाेलाॅजी, 310, 310, 310
- सावन पब्लिक स्कूल, 310, 310, 310,
- शाह सतनाम बॉयज स्कूल, बेगू रोड, 310, 310, 310
- दी सिरसा स्कूल बरनाला रोड, 300,
- दी सिरसा स्कूल बरनाला रोड, - 300, -
- विवेकानंद पब्लिक स्कूल रानियां रोड, 310, 310, 310
- राजकीय मॉडल स्कूल अनाज मंडी, 310, 310, 310
- राजकीय मॉडल स्कूल अनाज मंडी, 310, 310, 310
- शाह सतनाम गर्ल्स स्कूल, 310, 310, 310
- शाह सतनाम गर्ल्स स्कूल, 250, 250
- जननायक चौ. देवीलाल, जेसीडी, 240, 240
- जननायक चौ. देवीलाल, जेसीडी, - 240 ,
- जननायक चौ. देवीलाल जेसीडी, 310, 310, 310
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें