फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्ड विजेता सचिन पूनियां का सिरसा पहुंचने पर किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोल्ड विजेता सचिन पूनिया का सिरसा पहुंचने पर स्वागत
विज्ञापन

सिरसा। दि नेशनल राइफल एसोसिएशन की ओर से चेन्नई में आयोजित ऑल इंडिया जीवी मावलकर शूटिंग चैंपियनशिप में ईगल आई शूटिंग अकादमी के विद्यार्थी सचिन पूनिया ने गोल्ड मेडल जीता है। सचिन ने अपनी इस जीत का श्रेय माता-पिता, ईगल आई शूटिंग अकादमी और उसके कोच गुरविंद्र सिंह व विजयपाल सिंह को दिया है। विजेता बनकर सिरसा लौटे सचिन पूनिया का शहर में भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

स्थानीय बस स्टेंड से जेसीडी तक विजयी जुलूस निकाला गया। स्वर्ण पदक विजेता सचिन पूनियां के सम्मान में अकादमी संचालक जगमिंद्र सिंह ने कहा कि सचिन को यह जीत उसकी कड़ी मेहनत व उचित मार्गदर्शन से मिली है। सिरसा जिला में ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों की कमी नहीं है। पूनिया आज उस हर बच्चे के लिए प्रेरणास्त्रोत है, जो शूटिंग क्षेत्र में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं। पूनिया की इस जीत पर सिरसा जिला गौरवान्वित हुआ है। पूनिया को अब राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए भी चयनित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें