फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागदाना पैक्स प्रबंधक कमेटी के चुनाव में 12 उम्मीदवार मैदान में,

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चोपटा।
दि कागदाना प्राथमिक कृषि सेवा समिति लिमिटेड कागदाना के प्रबंधक कमेटी के चुनाव में 12 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं। तीन गैर कृषक सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए। मतदान नौ फरवरी को होगा। इन 12 उम्मीदवारों में से सबसे ज्यादा मत लेने वाले सात उम्मीदवारों का चयन होना है।
विज्ञापन

कागदाना पैक्स प्रबंधक कृष्ण कमार ने बताया कि दि कागदाना प्राथमिक कृषि सेवा समिति लिमिटेड कागदाना के प्रबंधक कमेटी 10 सदस्यों के चुनाव में सुमित्रा देवी, गुड्डी देवी व लीलू राम को निर्विरोध चुन लिया गया है। इसके अलावा कमला चाहरवाला, जयवीर जोगीवाला, बजरंग चाहरवाला, बिदामी गुंसाईयाना, मनीराम चाहरवाला, राजवीर कागदाना, रामकुमार कागदाना, राममूर्ति कागदाना, रितू देवी कुम्हारिया, विजय कुमार खेड़ी, वेदपाल चाहरवाला, सुनील गिगोरानी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इनको चुनाव चिह्न आबंटित कर दिए गए हैं। चुनाव में सात उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। कुम्हारिया व खेड़ी गांवों के मतदाताओं के मतदान के लिए बिक्री केंद्र कुम्हारिया, गुंसाईयाना, राजपुरा साहनी व गिगोरानी के मतदाताओं के लिए गिगोरानी बस स्टैंड स्थित धर्मशाला, जसानिया व कागदाना के मतदाताओं के लिए पैक्स कार्यालय कागदाना व चाहरवाला व जोगीवाला के मतदाताओं के लिए बिक्री केंद्र चाहरवाला में 9 फरवरी को मतदान करवाया जाएगा। इसी दिन मतदान के बाद वोटों की गिनती की जाएगी व परिणाम घोषित किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

--------------------
कागदाना पैक्स प्रबंधक कमेटी के चुनाव में 12 उम्मीदवार मैदान में
नौ फरवरी को होगा मतदान, तीन गैर कृषक सदस्य निर्विरोध चुने
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें