फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: अनाज मंडी में पहुंची 1,394 क्विंटल सरसों, 485 क्विंटल की हो पाई उठान

Mon, 24 Mar 2025 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
मंडी में सरसों की फसल को झार लगाते हुए मजदूर।
विज्ञापन
सिरसा। जिले में सरसों की आवक सोमवार को आवक में तेजी आई। सरसों में निजी खरीद के साथ-साथ सरकारी खरीद भी शुरू हो गई है। सोमवार को सिरसा मंडी में 172 गेटपास काटे गए। इनमें से 72 गेटपास लंबित है और 47 गेटपास पर सरकारी खरीद हो चुकी है।
विज्ञापन

25 गेटपास पर निजी एजेंसियों ने खरीद की है। सिरसा मंडी में अब तक 1394 क्विंटल सरसों की आवक हुई है।
वहीं, सोमवार को 485 क्विंटल सरसों की उठान हो पाई है जो अभी 926 क्विंटल सरसाें की उठान एजेंसी की ओर से लंबित है। पहले जहां सरसों में नमी के चलते किसानों को निजी एजेंसियों को सरसों की फसल बेचने पर 200 से 500 रुपये की नुकसान हो रहा था। वहीं, सोमवार को सरकारी खरीद शुरू होने से किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरसों बेच रहे हैं।
हालांकि, दो दिन पहले तक सरकारी खरीद के लिए एक गेट पास काटा गया था। इसमें किसान ने अपनी 17 क्विंटल सरसों की फसल बेची थी।जिले में जैसे ही मौसम में तापमान में बढ़ोतरी हुई है वैसे ही सरसों की फसल की कटाई के साथ मंडियों में सरसों की आवक पहले के मुकाबले काफी तेज हो गई है। तापमान बढ़ने के साथ ही नमी कम हो गई है। किसान फसल की कटाई करते ही फसल सीधी मंडी में लेकर आ रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम में अनुकूलता के कारण बढ़ी आवक : मंडी में फसल लेकर आए किसान संतलाल, रमेशलाल और गुरलाल ने बताया कि इस बार जिले में मौसम में काफी अनुकूलता बनी रही है। इससे पिछली बार के मुकाबले सरसों की फसल की पैदावार में बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल जहां एक एकड़ में सात क्विंटल के करीब पैदावार रही थी तो इस बार मौसम के ठीक रहने से सरसों की फसल प्रति एकड़ से 10 से 11 क्विंटल के करीब पैदावार आ रही है। यह किसानों के लिए राहत की बात है। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें