फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: एचपीसीएल और पुलिस आपसी तालमेल से करेगी तेल पाइपलाइन की सुरक्षा

Mon, 24 Mar 2025 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
पाइप लाइन की सुरक्षा को लेकर थाना प्रभारियों के साथ बैठक करते पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
सिरसा। डबवाली जिले से होकर गुजरने वाली हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) की भूमिगत तेल पाइपलाइन (रामामंडी - बहादुरगढ़) की सुरक्षा एवं लगातार निगरानी के संबंध में सोमवार को समन्वय बैठक हुई। बैठक में एचपीसीएल अधिकारियों के साथ पाइपलाइन एवं इसकी सुरक्षा के बारे में चर्चा की गई।
विज्ञापन

पाइपलाइन की सुरक्षा के लिए एचपीसीएल व पुलिस के आपसी सहयोग व लगातार तालमेल बनाए रखने के संबंध में निर्णय लिया गया। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने एचपीसीएल के अधिकारियों को पुलिस की तरफ से पाइपलाइन की सुरक्षा के लिए पूर्णतया सहयोग करने का आश्वासन दिया गया।
पुलिस अधीक्षक ने प्रभारी थाना कालांवाली व प्रभारी चौकी सिंहपुरा से पाइपलाइन के इलाके में गश्त बढ़ाने व उत्तम दर्जे की सुरक्षा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। रामामंडी डिस्पैच स्टेशन, बठिंडा के वरिष्ठ प्रबंधक विशाल कुमार कुमार ने एचपीसीएल की पाइप लाइन सुरक्षा में सहयोग देने के लिए पुलिस विभाग को धन्यवाद दिया। इस बैठक में उप पुलिस अधीक्षक कालांवाली संदीप धनखड़, उप निरीक्षक रामफल, उप निरीक्षक चंदन सिंह, उप निरीक्षक सुभाष चंद्र व एचपीसीएल की ओर से विशाल कुमार सिंह, आदित्य सोम, सचिन चक्रवर्ती, अवतार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें