संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सीआईए सिरसा व एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस ने अलग-अलग जगहों से दो युवकों को 13 ग्राम 73 मिलीग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
एसपी दीपक सहारन ने बताया कि सीआईए सिरसा पुलिस शनिवार को शाहपुर बेगू की तरफ जा रही थी। इस दौरान पुलिस ने बाइक सवार एक युवक को रोका। तलाशी लेने पर युवक के पास से 7 ग्राम 340 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सुखचैन सिंह गांव शाहपुर बेगू सिरसा का रहने वाला है। वहीं, एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस ने गांव निर्बाण के पास एक युवक से 6 ग्राम 39 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की। आरोपी नरेंद्र गांव निर्माण का रहने वाला है। रविवार को अदालत ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।