फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7-स्टॉर रेनबो योजना को लेकर डीसी ने ली बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
प्रदेश सरकार की ओर से एक अप्रैल से सात स्टार रेनबो योजना शुरू की जा रही है। यह जानकारी उपायुक्त प्रभजोत सिंह ने शुक्रवार को स्थानीय पंचायत भवन में सरपंचों को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने बताया कि सात स्टार रेनबो स्कीम में वे गांव शामिल होंगे जो गांव पूरी तरह से अपराध मुक्त, स्वच्छ, पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका, लिंगानुपात में बराबरी, सभी बच्चे शिक्षित, सुशासन व्यवस्था और गांव के विकास में सहभागिता से पूर्ण हो। उन्होंने बताया कि उक्त कार्यों को स्काई, गोल्डन, सिल्वर, सेफरन, सफेद, पिंक व ग्रीन रंगों के स्टारों से चिह्नित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो गांव उपरोक्त सभी कार्योे में सात स्टार प्राप्त करेंगे उन्हें गांव में विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त ग्रांट दी जाएगी। उन्होंने सरपंचों से कहा कि अपने अपने गांव को रेनबो विलेज बनाने के लिए उपरोक्त कार्यों में अपनी-अपनी भूमिका अदा करें। सरकार द्वारा जो गांव उपरोक्त कार्यों का दावा करेगा उन्हें विशेष टीम द्वारा चिह्नित किया जाएगा।
विज्ञापन

विकास कार्यों में आने वाली समस्या को प्राथमिकता से किया जाएगा हल
उपायुक्त ने कहा कि विकास कार्यों में आने वाली समस्या को हेल्पलाइन नंबर 80598-65100 पर व्हाट्स एप के माध्यम से बताए। इस मौके पर उपायुक्त ने सरपंचों के विकास कार्यों में आने वाली समस्या के बारे में सुना व उन्हें आश्वासन दिया कि प्रशासन द्वारा इसे प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। उन्होंने गांव सरंपच की मांग पर कहा कि अगर विकास कार्यों के लिए गांवों के सरपंच उपायुक्त कार्यालय में आते हैं तो एक अप्रैल से उन्हें वाहन पार्किंग फीस नहीं देनी होगी।
गांव को अपराध मुक्त बनाने के लिए करें पुलिस का सहयोग : एसपी
पुलिस अधीक्षक सिमरदीप सिंह ने कहा कि गांव को अपराध मुक्त बनाने के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। स्कूलों में ड्रॉप आउट को खत्म करने के लिए गांव में लड़कियों के स्कूल के सामने शरारती तत्वों को रोकने के लिए प्रमुख व्यक्तियों को कहे। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा महिला थाने खोले गए हैं और महिला हेल्प लाइन नंबर 1091 भी शुरू किया गया है कोई भी महिला उक्त नंबर व थाने में जाकर अपनी शिकायत रख सकती है शिकायत का हल 24 घंटे के अंदर किया जाएगा। उन्होंने सभी सरपंचों से कहा कि जिले को नशामुक्त करने के लिए पुलिस प्रशासन सहयोग करे व अगर कोई ऐसा व्यक्ति मिलता है जो ड्रग्स की सप्लाई करता है तो पुलिस प्रशासन के हेल्पलाइन नंबर 88140-11600 पर व्हाटस एप के माध्यम से शिकायत करें।
विज्ञापन

इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त मुनीश नागपाल, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी प्रीतपाल सिंह व डीपी एम अशीष चावला ने पीपी द्वारा सरंपचों को कार्यों के बारे में बताया। इस अवसर पर हेल्थ विभाग के अधिकारी व कार्यकारी अभियंता बिजली बोर्ड ने गांव के विकास कार्यों के लिए विभागीय नीतियों के बारे में सरपंचों को जागरूक किया। इस अवसर पर पंचायत विभाग के सीईओ सुरेंद्र बैनीवाल, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, ग्राम सचिव सरपंच व विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
-------------
लघु सचिवालय में सरपंचों से नहीं वसूली जाएगी पार्किंग फीस : डीसी
सात स्टार रेनबो योजना को लेकर डीसी ने ली बैठक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें