फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

53 बिजली चोरों पर चला विद्युत निगम का चाबुक, ठोका सात लाख 37 हजार रुपये का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
53 बिजली चोरों पर चला विद्युत निगम का चाबुक, ठोका सात लाख 37 हजार रुपये का जुर्माना
विज्ञापन

बिजली चोरी के खिलाफ जारी रहेगा अभियान : एसडीई
अमर उजाला ब्यूरो
ओढां।
बिजली चोरों के खिलाफ चलाए विशेष अभियान के तहत विद्युत निगम की टीम ने विभिन्न गांवों से 53 लोगों पर बिजली चोरी करने के आरोप में लाखों रुपये का जुर्माना ठोका है।
पंजुआना के एसडीई भागीरथ ने बताया कि निगम की ओर से बिजली चोरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया हुआ है, जिसके तहत 53 लोगों को बिजली चोरी के आरोप में रंगे हाथों पकड़ा है। जिन पर सात लाख 37 हजार रुपये की जुर्माना ठोका गया है। विद्युत निगम की टीम ने बिजली चोरी करने के आरोप में बुढाभाणा के गुरमीत सिंह पर 6141 रुपये, बूटा सिंह पर 6685 रुपये, सोनू पर 3037 रुपये, राजीव कुमार पर 20 हजार 911 रुपये, बप्पां के अजमेर सिंह पर 60 हजार 335 रुपये, शिवदयाल पर 4102 रुपये, रामप्रताप पर 22 हजार 206 रुपये, नागोकी के जितेंद्र सिंह पर 3555 रुपये, रूलिया राम पर 2285 रुपये, बप्पां की सुनीता पर 2968 रुपये, दौलतपुरखेड़ा में विजयपाल पर 5322 रुपये, ढाणी दरिया के दौलतराम पर 6226 रुपये, जोधपुरिया के दयाराम पर 7725 रुपये, संवाईपुर के सुभाष पर 6825 रुपये, कर्मगढ़ के कालू राम पर 2828 रुपये, जगपाल सिंह पर 4233 रुपये, पंजुआना के प्रेम पर 4297 रुपये, सुरेश कुमार पर 3868 रुपये, ख्योवाली के बच्च सिंह पर 4102 रुपये, रोहित पर 3555 रुपये, ज्ञान सिंह पर 4878 रुपये, शेर सिंह पर 4878 व जसपाल सिंह पर 4102 रुपये का जुर्माना ठोका है। इसी प्रकार ढाणी चामल के मोती सिंह पर 5867 रुपये, बनसुधार की सुमन रानी पर 16233 रुपये, साहुवाला प्रथम के सुभाष पर 10532 रुपये, रोहताश पर 3555 रुपये, जगराज सिंह पर 8970 रुपये, गुलजार सिंह पर 11019 रुपये, ढाणी 400 के लेखराज पर 4321 रुपये, मल्लेवाला के गुरलाभ सिंह पर एक लाख 18 हजार 568 रुपये, सुब्बाखेड़ा की सुनीता पर 4710 रुपये, निक्की कौर पर 5289 रुपये, अमरीक सिंह पर 8647, रिंकू पर 3769 रुपये, फूल कुमार पर 4229 रुपये, खारिया के लालचंद पर 20 हजार रुपये, सुशील कुमार पर 10 हजार 500 रुपये, झोरड़नाली के वकील सिंह पर 2220 रुपये, बडागुढा के जग्गा सिंह पर 31 हजार 28 रुपये, सतपाल सिंह पर 6096 रुपये, बुर्जभंगू के ओमप्रकाश पर 20 हजार 602 रुपये, ढाणी जम्मूराम के अमनदीप पर 15 हजार 750 रुपये, ढाणी लहणाराम के हरभगवान पर 21 हजार रुपये, किराड़कोट के प्रदीप पर 17 हजार 445 रुपये, झोंपड़ा की दर्शना रानी पर 6911 रुपये, सहारनी के लक्ष्मणदास पर 30 हजार रुपये, अनिल कुमार पर 2389 रुपये, नुहियांवाली के संजय कुमार पर 2716 रुपये, अमर सिंह पर 20 हजार 538 रुपये, सज्जन कुमार पर 52 हजार 310 रुपये व पन्नीवाला मोटा के कुलदीप पर 23 हजार 937 रुपये का जुर्माना ठोका है। एसडीई भागीरथ ने बताया कि उक्त लोगों में से कुछ लोगों ने तीन लाख रुपये की जुर्माना राशि भर भी दी है। उन्होंने बताया कि निगम की ओर से चलाया गया ये अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइनमैन की होगी जवाबदेही
एक नवंबर से जिले में 24 घंटे बिजली आपूर्ति देने का प्लान बनाया जा रहा है, लेकिन इसके लिए लाइनलोस न होना अनिवार्य है। जिस फीडर पर बिजली चोरी की शिकायतें मिल रही है या खपत ज्यादा है तथा बिल कम आ रहा है तो इसके लिए सीधे रूप से लाइनमैन से जवाबदेही होगी। विभाग की ओर से सभी लाइनमैनों को पत्र भेजकर अपनी जिम्मेवारी के प्रति सचेत कर दिया गया है। अगर फीडर पर लाइनलोस ज्यादा है तथा बिजली चोरी हो रही है तो इसके लिए लाइनमैन पर विभागीय कार्रवाई होगी।
-भागीरथ, एसडीई पंजुआना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें