फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी में टमाटर हुआ लाल, थाली से गायब हो रही है हरी सब्जियां

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी में टमाटर हुआ लाल, थाली से गायब हो रही है हरी सब्जियां
विज्ञापन

मानसून के कारण दोगुने से चार गुणा बढ़े दाम, आम जनता हैरान और परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
सिरसा की मंडी में एक सप्ताह से टमाटर 60 रुपये तक महंगा होकर लाल रुख अपनाए हुए है। 10 से 15 रुपये प्रति किलो बिकने वाला टमाटर अब 60 से 70 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। गलियाें में आने वाली सब्जी की रेहड़ी में तो टमाटर की कीमतें 80 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई हैं। यही हाल अन्य सब्जियों का भी है।
देखा जाए तो आम आदमी की थाली से हरी सब्जी गायब होने लगी है। सिरसा की तीन सबसे बड़ी मंडियों में मानसून की वजह से अचानक सब्जियों के दामों में तेजी आ गई है। सात दिनों के भीतर सब्जियों के दामों से आम जनता हैरान और परेशान है। जुलाई का महीना शुरू होते ही गृहणियों का बजट बिगड़ गया है। बच्चों की फीस हो या आम जरूरत की सामग्री गृहणियों को कही से भी राहत नहीं मिलती दिख रही। मंडियों में बेलगाम होती जा रही सब्जियों के दाम के बारे में कारोबारियों का कहना है कि कई राज्यों में मानसून से हो रही भारी बारिश की वजह से टमाटर सहित अन्य हरी सब्जियां भरपूर मात्रा में नहीं आ पा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सब्जी विक्रेता राम कुमार का कहना है कि कहना है कि मंडियों में सब्जी की आवक में कमी और बाजार में मंदी के कारण पिछले कुछ दिनों से हरी सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी हो रही है। टमाटर का मंडी भाव 60 रुपये है जो गलियाें में 80 रुपये तक बिक रहा है। इसी प्रकार तीन दिन पहले 25 रुपये प्रति किलो बिकने वाली गोभी 50 रुपये में बिक रही है। हरी मिर्च का भाव 30 रुपये तक पहुंच गया है। आलू भी पांच से बढ़कर दस से 15 रुपये प्रति किलो हो गया है।

मंडियों में सब्जी के ताजा भाव
भाव अब भाव एक जुलाई से पहले
टमाटर- 60 रुपये प्रति किलो 10 से 20 रुपये प्रति किग्रा
शिमला मिच- 60 रुपये 100 रुपये प्रति किग्रा
प्याज- 15 से 20 रुपये 10 रुपये
अरबी- 20 रुपये 20 रुपये
पालक- पांच से दस रुपये पांच रुपये
ग्वार फली- 40 रुपये 40 से 60 रुपये
खीरा- 20 रुपये 20 रुपये
ककड़ी- 10 रुपये 10 रुपये
नीबू- 30 रुपये 60 रुपये
भिंडी- 30 रुपये प्रति किलो 20 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें