जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। विभाग की ओर से 45 से अधिक आयु वालों को वैक्सीन लगाई जा रही है। इससे कम आयु वालों के लिए अभी मास्क, सामाजिक दूरी और सैनिटाइजर ही बचाव का रामबाण है। ऐसे में अगर इन नियमों की उल्लंघन हुई तो कोरोना संक्रमित से बचाव बेहद मुश्किल है। वहीं वीरवार को जिले में 120 मरीज कोरोना संक्रमित पाए है जिसके पश्चात कोरोना सक्रिय मरीजों का अब आंकड़ा बढ़कर 824 तक पहुंच गया है।
वीरवार को जनता भवन, लॉर्ड शिवा कॉलेज, एफ ब्लॉक, बी ब्लॉक, पुलिस लाइन, जैन अस्पताल, मुलतानी कॉलोनी, कल्याण कॉलोनी, रानियां रोड, प्रमेश्वर सर्विस सेंटर, पुलिस लाइन, कंट्रोल रूम, सुखसागर कॉलोनी, दशमेश नगर, रंगड़ी रोड, शिव चौक, ए ब्लॉक, राम कॉलोनी, एडिशनल मंडी में एक-एक, हुडा सेक्टर 20 में पांच, नोहरिया बाजार में दो, शाह सतनाम में दो, बेगू रोड पर चार, गोशाला मोहल्ला में दो, प्रीतनगर में छह, कंगनपुर रोड पर दो, जेजे कॉलोनी में दो, सी ब्लॉक में दो, पुराना डेरा में दो, आईसीआईसीआई बैंक में दो, इंद्रपुरी मोहल्ला में तीन, बांसल कॉलोनी में दो, द्वारका पुरी में दो, डबवाली में 24, ऐलनाबाद में आठ, कालांवाली में सात, ओढ़ा में दो, नाथूसरी चोपटा में छह, माधोसिघाणा में एक, रानियां में सात, चौटाला में पांच, बड़ागुढ़ा में पांच सहित कुल 120 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए है।
स्वस्थ होने पर 72 मरीजों को भेजा घर : वीरवार को 72 मरीज स्वस्थ होने पर उन्हें घेरा भेजा गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक 282396 लोगों के सैंपल लिए गए है। इनमें से 9545 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए है। जिले में अब 824 मरीज सक्रिय है। जबकि 1116 सैंपलों की रिपोर्ट आना शेष है। कोरोना संक्रमित 512 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है जबकि 76 मरीज अस्पतालों में दाखिल है और उनका इलाज किया जा रहा है।
36 केंद्रों पर 2042 लाभार्थियों को लगी कोरोना वैक्सीन : स्वास्थ्य विभाग की ओर से 45 वर्ष से अधिक आयु वाले लाभार्थियों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है। वीरवार को विभाग की ओर से 36 केंद्रों पर 2042 लाभार्थियों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है। विभाग की ओर से अब तक 148677 डोज वैक्सीन लाभार्थियों को लगाई जा चुकी है। इनमें से 130041 लाभार्थियों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई है जबकि 18636 लाभार्थियों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।
निजी अस्पतालों में 25 फीसद बेड होंगे आरक्षित : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन आईएमए से जुड़े अस्पतालों में 25 फीसदी बेड कोरोना संक्रमितों का इलाज करने के लिए आरक्षित करने के निर्देश दिए है। जिसके पश्चात एसोसिएशन की ओर से पूरी तरह से सहयोग देनेे का आश्वासन दिया गया है। इसको लेकर विभाग की ओर से एसोसिएशन के साथ बैठक भी की गई है। जिसके पश्चात एसोसिएशन से जुड़े सभी अस्पतालों मेेें बेड की लिस्ट भी मांगी गई है।
कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ने के बाद विभाग की ओर से सैंपल बढ़ाए गए है। इसके लिए निजी अस्पतालों से भी 25 फीसदी बेड को आरक्षित करने के निर्देश दिए है। यहां पर कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज किया जाएगा। एसोसिएशन से अस्पताल में बेड की संख्या की लिस्ट मांगी गई है। -डॉ. कृष्ण कुमार, सीएमओ, सिरसा।