फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पेयजल आपूर्ति की कमान संभालने को तैयार 112 ग्राम पंचायतें, विभाग के साथ एमओयू साइन

Sun, 05 Jul 2026 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
15 का लक्ष्य था, 112 पंचायतें जुड़ीं, बकाया के लिए 7 ब्लॉकों में लगेंगे विशेष कैंप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन और जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की मुहिम को बड़ी सफलता मिली है। जिले की 112 ग्राम पंचायतों ने गांवों में पेयजल आपूर्ति की जिम्मेदारी खुद संभालने के लिए विभाग के साथ एमओयू साइन किया है।
अब ये पंचायतें ग्रामीण स्तर पर लोगों को पेयजल बचाने के लिए जागरूक करेंगी और अभियान चलाएंगी। इससे जल संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। विभाग ने शुरुआत में केवल 15 पंचायतों को जोड़ने का लक्ष्य रखा था लेकिन सरपंचों की रुचि के चलते 112 पंचायतें इस अभियान में शामिल हो गईं।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग मंडल के कार्यकारी अभियंता राजेश शर्मा ने बताया कि स्टाफ की मेहनत और सरपंचों के सहयोग से यह उपलब्धि मिली है। उन्होंने बताया कि बकाया पंचायतों के एमओयू और बैंक खाता खोलने के लिए जिले के सातों ब्लॉकों सिरसा, डबवाली, रानियां, ऐलनाबाद, नाथूसरी चोपटा, बड़ागुढ़ा और ओढ़ां में विशेष कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंपों में बैंक अधिकारी मौके पर ही पंचायतों के चाइल्ड अकाउंट खोलेंगे। बीडीपीओ और ग्राम सचिव भी मौजूद रहेंगे ताकि दस्तावेज का सत्यापन तुरंत हो सके।
विज्ञापन

एक्सईएन राजेश शर्मा ने कहा कि एमओयू के बाद पंचायतें अपने गांवों में पेयजल आपूर्ति, बिल वसूली और रखरखाव की जिम्मेदारी संभालेंगी। इससे ग्रामीणों को समय पर शुद्ध पेयजल मिलेगा और विभाग पर कार्यभार भी कम होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें