फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जिले में 12 लोग कोरोना संक्रमित मिले

Thu, 20 Apr 2023 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जिले में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। वीरवार को जिले में 12 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब विभाग ने हर रोज एक हजार से अधिक लोगों के कोरोना सैंपल लेने के निर्देश जारी किए हैं। जिले में अब 34 मरीज सक्रिय हैं। इनमें से दो का इलाज नागरिक अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

वीरवार को स्वास्थ्य विभाग ने 178 संदिग्धों के सैंपल लिए गए। संक्रमित में छह सिरसा अर्बन के हैं। इनमें जेजे कॉलोनी से 35 वर्षीय युवक, खैरपुर कॉलोनी से 45 व्यक्ति, एकतानगर से 28 युवक, भीमनगर से 40 व्यक्ति व कीर्तिनगर से 56 व्यक्ति वर्षीय संक्रमित शामिल है। गांव जोगेवाला से 25 और कालांवाली से 33 साल की युवती कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा भूर्टवाला, कालांवाली, बड़ागुढ़ा से एक- एक व्यक्ति और गांव गीगोरानी से 46 वर्षीय महिला संक्रमित मिली है। इनमें 2 मरीज अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। इसके अलावा 32 को होम आइसोलेट किया गया है। जिले में अब तक 7 लाख 39 हजार 287 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 34301 की रिपोर्ट पॉजीटिव पाई है। जिले में अब तक 33720 लोगों कोरोना को मात दे चुके हैं।अब तक 547 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें