संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सिरसा बार एसोसिएशन के प्रधान, उप प्रधान, सचिव व संयुक्त सचिव पदों के लिए 11 सितंबर को मतदान होगा। चुनाव के लिए अगले सप्ताह चुनाव समिति गठित की जाएगी।
बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष केवल कंबोज ने बताया कि चुनाव समिति नामांकन दाखिल करने, वापसी और अन्य प्रक्रियाओं की तिथियां घोषित करेगी। बार काउंसिल द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार सभी बार एसोसिएशनों को निर्धारित कार्यक्रम का सख्ती से पालन करना होगा।
उपाध्यक्ष ने बताया कि चुनाव प्रचार के लिए भी सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। किसी भी प्रकार की रैली, बड़ी सभा या पोस्टरबाजी पर रोक लगाई गई है। केवल पेपरलेस ग्रीन कैंपेन की अनुमति दी गई है ताकि चुनाव प्रक्रिया को पर्यावरण अनुकूल बनाया जा सके।
सिरसा बार एसोसिएशन के कुल 2890 सदस्य हैं लेकिन मतदान का अधिकार केवल उन्हीं को मिलेगा जो शपथ पत्र के साथ अपनी वार्षिक फीस भी जमा करेंगे। इस बार प्रधान पद के लिए कड़ा मुकाबला होने की संभावना है। चर्चा है कि 7 से अधिक उम्मीदवार अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं।
संभावित उम्मीदवारों में मौजूदा प्रधान वरिष्ठ अधिवक्ता गंगाराम ढाका, पूर्व प्रधान आदित्य राठौर, गुरप्रीत सिंह गिल, रघुबीर खिंडा, भूपेंद्र खट्टर व सुरेंद्र जाखड़ के नाम प्रमुख हैं।