फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: दो साल में 1,18,880 युवाओं को एचकेआरएन से मिलीं नियुक्तियां

Wed, 28 Feb 2024 09:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। कालांवाली के विधायक शीशपाल केहरवाला ने बुधवार को विधानसभा में मुख्यमंत्री मनोहरलाल से हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) में एससी/एसटी वर्ग के आरक्षण और रोजगार के बारे में सवाल पूछे। विधायक केहरवाला ने सीएम से इस निगम के तहत की गई कुल भर्तियों की कुल संख्या और देशवार मिलीं नौकरियाें की जानकारी मांगी। इसके जवाब में सीएम ने उन्हें बताया कि इस निगम ने वर्ष 2022 से 17 फरवरी 2024 तक 1,18,880 युवाओं को नियुक्तियां दिलाईं हैं।
विज्ञापन

सीएम ने विधायक को बताया कि सरकार ने अनुबंधित व्यक्तियों की नियुक्ति 30 जून 2022 में आरक्षण का प्रावधान किया है। इस नीति के तहत राज्यस्तर पर निर्धारित सीमा तक रोजगार दिया जाता है। यह आरक्षण लिखित परीक्षा के माध्यम से चयन में लागू नहीं है। इसलिए इस कड़ी में एक उम्मीदवार की नियुक्ति का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि अपनी मर्जी से आरक्षित श्रेणी लागू नहीं होगी। रोस्टर को वर्षवार बनाए रखने का प्रावधान है। विशिष्ट श्रेणी के उपयुक्त उम्मीदवार न मिलने पर निगम अन्य श्रेणी की जनशक्ति को नियुक्त करेगा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि ये कोई नियमित नियुक्ति नहीं है। इसलिए किसी विशेष वर्ष में आरक्षित श्रेणी के उपयुक्त उम्मीदवारों की अनुपलब्धता के मामले में कोई बैकलॉग नहीं रखा जाएगा।
मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने बताया कि निगम की ओर से विदेशों में कोई सीधी नियुक्ति नहीं दी गई है। हालांकि इस्राइल के लिए निगम की ओर से इच्छुक युवाओं की पहचान की जा रही है। यह प्रक्रिया अधूरी होने के कारण सीएम मनोहरलाल कोई स्थिति स्पष्ट नहीं कर सके लेकिन सीएम ने कहा कि यदि किसी कारण से कोई पात्र उम्मीदवार किसी पद पर ज्वाइन नहीं कर सका तो सरकार की ओर से उसे पुन: नियुक्तिपत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें