फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीडी मेमोरियल कॉलेज ओवरऑल विजेता, जेसीडी विद्यापीठ में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
जेसीडी मेमोरियल कॉलेज ओवरऑल विजेता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो।
सिरसा। जेसीडी विद्यापीठ में आयोजित दो दिवसीय 15 वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। दूसरे दिन के प्रात:कालीन सत्र में मुख्यातिथि के तौर पर राजेंद्रा इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर ओमप्रकाश उपस्थित हुए। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता जेसीडी विद्यापीठ की प्रबंध निदेशक डॉ. शमीम शर्मा ने की। इस अवसर पर हिसार डिवीजन के जनसंपर्क एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के उप-निदेशक डॉ. साहिब राम गोदारा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस प्रतियोगिता में जेसीडी मेमोरियल कॉलेज के विद्यार्थी सभी खेलों में कब्जा जमाते हुए ओवरऑल विजेता बने और जेसीडी डेंटल कॉलेज इसमें रनर-अप रहा।
विज्ञापन

विभिन्न प्रतियोगिताओं में पुरुषों की 3 हजार मीटर दौड़ में मेमोरियल कॉलेज का शीशराम ने प्रथम, डेंटल के निहाल सिंह एवं विनय कुमार ने क्रमश द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल किया। 200 मीटर पुरुषों की दौड़ में इंजीनियरिंग के गुरलाल ने प्रथम, मेमोरियल के संदीप एवं अमनदीप ने क्रमश: द्वितीय एवं तृतीय स्थान अर्जित किया। महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में डेंटल की निशा प्रथम, बीएड की डिंपल द्वितीय तथा मेमोरियल की भूवि तृतीय स्थान पर रही। विजेता रहने वाले खिलाड़ियों को मुख्यातिथि ने सम्मानित किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें