फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परशुराम चौक पर निजी बस चालक ने तोड़ा विद्युत पोल, हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
परशुराम चौक पर निजी बस चालक ने तोड़ा विद्युत पोल
विज्ञापन

सिरसा। शहर के परशुराम चौक के निकट रविवार सुबह एक निजी बस के चालक ने बस को बैक करते वक्त रोड के साइड में लगे विद्युत पोल को टक्कर मार दी। इससे पोल बीच से टूट गया। गनीमत ये रही कि पोल पर लगे विद्युत तारों का वजन अधिक होने के कारण संतुलन बना रहने से पोल धरती पर खड़ा रह गया और दुकानों की साइड नहीं गिरा। इससे बड़ा हादसा टल गया। वहीं पोल के टूटने से परशुराम चौक के आसपास के इलाके की विद्युत सप्लाई सुबह साढ़े पांच बजे से लेकर बाद दोपहर तक बंद रही। जिसके कारण लोगों को उमस भरे वातावरण में काफी दिक्कतें झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 5 बजे एक निजी बस का चालक बस को मोड़ने के लिए बैक कर रहा था। इस दौरान उसे बस के पीछे की साइड में रोड किनारे लगा विद्युत पोल नजर नहीं आया। बस की पिछली साइड पोल से जा टकराई। जिससे पोल के निचली साइड से टूटकर हिस्सा निकल गया। जबकि ऊपर का हिस्सा सीधा जमीन पर टिक गया। घटना के वक्त पोल पर तारों का संतुलन बराबर रहने के कारण दुकानों के आसपास तारें नहीं लगी। अगर दुकानों की शटर या मकान को तारें छू जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। बस चालक हादसे के बाद बस लेकर निकल गया। आसपास के लोगों ने घटना बारे निगम अधिकारियों को अवगत करवाकर विद्युत सप्लाई बंद करवाई। वहीं सुबह निगम के अधिकारियों ने भी मौके पर आकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। सुबह करीब 10 बजे विद्युत निगम के कर्मचारियों ने आकर नया पोल लगाने की कार्रवाई शुरू की। बाद दोपहर तक जाकर सप्लाई बहाल हो पाई। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें